रायपुर : कंजी और लोकल नाला पर सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 5.56 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले की दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 5 करोड़ 56 लाख 99 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड जैजेपुर के अंतर्गत लोकल नाला पर जुनवानी स्टापडेम सह रपटा निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 7 लाख 32 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के कार्य पूर्ण हो जाने पर निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई की जा सकेगी। विकासखण्ड पामगढ़ के अंतर्गत कंजी नाला में भवतरा एनीकट कम काजवे का निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 49 लाख 67 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी भू-जल सवर्धन के साथ ही 35 हेक्टेयर खरीफ एवं 53 हेक्टेयर रबी कुल 88 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराना मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : शाक-सब्जी की खेती से आत्मनिर्भर बनीं मनीषा नागेश

                              शासकीय योजनाओं और मेहनत ने बदली जिंदगीरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : खरीफ सीजन की तैयारी पूरी, किसानों को समय पर मिल रहे हैं बीज और उर्वरक

                              बीजापुर जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, वितरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories