रायपुर : बलरामपुर जिले के प्रयास विद्यालयों में 95 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रारंभ

        रायपुर: शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के छह प्रयास एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के माध्यम से कुल 95 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, बलरामपुर और संबंधित विद्यालयों में जमा किए जा सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2025, शाम 4 बजे तक है। इन विद्यालयों का संचालन सी.बी.एस.ई. बोर्ड के पाठ्यक्रम एवं अंग्रेजी माध्यम से किया जाता है। आवेदन में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र और छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।



                Hot this week

                रायपुर : सेवा की कहानी : कच्चे घर की मुश्किलों से पक्के आशियाने तक पहुंची नीराबाई कश्यप की जिंदगी

                प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से मिली सुरक्षित छत, शौचालय, महतारी...

                रायपुर : सेवा की कहानी : स्टॉपडेम से खुशहाल हुए आदिवासी परिवार

                किसानों के लगभग 30 एकड़ खेतों में मिली सिंचाई...

                रायपुर : संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार

                सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचमरायपुर (BCC NEWS...

                Related Articles

                Popular Categories