Saturday, February 14, 2026

              RSS का शताब्दी समारोह: मोदी बोले- घुसपैठियों से चुनौती मिल रही, हमें इससे सतर्क रहना है, संघ के पास डेमोग्राफी में बदलाव रोकने का रोडमैप; डाक टिकट-सिक्का जारी किया

              नई दिल्ली: PM मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी समारोह में बुधवार को कहा, “संघ के स्वयंसेवकों ने कभी कटुता नहीं दिखाई। चाहे प्रतिबंध लगे, या साजिश हुई हो। सभी का मंत्र रहा है कि जो अच्छा है, जो कम अच्छा, सब हमारा है।

              उन्होंने इस मौके पर RSS के योगदान को दर्शाने वाला स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया। उन्होंने कहा कि संघ के स्वयंसेवक जो लगातार देश सेवा में जुटे हैं। समाज को सशक्त कर रहे हैं, इसकी भी झलक इस डाक टिकट में है। मैं इसके लिए देश को बधाई देता हूं।

              डाक टिकट पर 'राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष (1925-2025)' लिखा है। सिक्के पर एक तरफ ₹100, सत्यमेव जयते और भारत/INDIA लिखा है। दूसरी तरफ, भारत माता और संघ कार्यकर्ताओं की आकृति उकेरी गई है। साथ में लिखा है 'राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के 100 वर्ष (1925-2025)'

              डाक टिकट पर ‘राष्ट्र सेवा के 100 वर्ष (1925-2025)’ लिखा है। सिक्के पर एक तरफ ₹100, सत्यमेव जयते और भारत/INDIA लिखा है। दूसरी तरफ, भारत माता और संघ कार्यकर्ताओं की आकृति उकेरी गई है। साथ में लिखा है ‘राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के 100 वर्ष (1925-2025)’

              मोदी के स्पीच की 3 बड़ी बातें, कहा-हमें घुसपैठियों से बड़ी चुनौती मिल रही

              • 100 साल पहले RSS की स्थापना संयोग नहीं था: PM ने कहा, अन्याय पर न्याय, अंधकार पर प्रकाश की जीत… यह भारतीय संस्कृति के विचार और विश्वास का कालजयी उद्घोष है। ऐसे महान पर्व पर 100 साल पहले RSS की स्थापना संयोग नहीं था। ये हजारों साल की परंपरा का पुनरुत्थान था, जिसमें राष्ट्र चेतना समय-समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए अवतारों में प्रकट होती है। संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है।
              • संघ और स्वयंसेवकों का एक ही उद्देश राष्ट्र प्रथम: समाज के कई क्षेत्रों में संघ लगातार काम कर रहा है। संघ की एक धारा, बंटती तो गई, लेकिन उनमें कभी विरोधाभास पैदा नहीं हुआ, क्योंकि हर धारा का उद्देश्य, भाव एक ही है, राष्ट्र प्रथम। अपने गठन के बाद से ही RSS विराट उद्देश्य लेकर चला राष्ट्र निर्माण, इसके लिए जो रास्ता चुना। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण, जो पद्धति चुनी वह थी शाखा।
              • हमें घुसपैठियों से बड़ी चुनौती मिल रही: दूसरे देशों पर आर्थिक निर्भरता, डेमोग्राफी में बदलाव के षड्यंत्र जैसी चुनौतियों से हमारी सरकार तेजी से निपट रही है। स्वयंसेवक होने के नाते मुझे खुशी है कि संघ ने इसके लिए ठोस रोडमैप भी बनाया है। घुसपैठियों से बड़ी चुनौती मिल रही है। हमें इससे सतर्क रहना है।

              RSS दशहरा से अपना शताब्दी वर्ष कार्यक्रम शुरू कर रहा है। इसके तहत 2 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2026 तक देशभर में सात बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों में कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं।


                              Hot this week

                              कोरबा: सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखकर मॉडल वार्ड बनाएं- कलेक्टर कुणाल दुदावत

                              होली के दौरान पर्याप्त पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने...

                              रायपुर: गुरुकुल परंपरा एवं नैतिक शिक्षा के समन्वय पर बल- रूपनारायण सिन्हा

                              पीएम श्री विद्यालय के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं को किया...

                              Related Articles

                              Popular Categories