कोरबा: पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला, खून से लथपथ खाट पर मिला महिला का शव, कैरेक्टर पर शक करता था, गिरफ्तारी के वक्त मुस्कुराता रहा आरोपी

        कोरबा: जिले में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला। आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। बुधवार सुबह दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। गुस्साए पति ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

        जानकारी के मुताबिक चैतराम धनवार (45) पत्नी बंधन बाई धनवार (43) और बच्चों के साथ अपने ससुराल बरपाली में ही रहता था। कैरेक्टर पर शक को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान वह मुस्कुराता हुआ दिखा।

        पहले देखिए ये तस्वीरें…

        खून से लथपथ महिला का शव खाट पर पड़ा था।

        खून से लथपथ महिला का शव खाट पर पड़ा था।

        बरपाली गांव में इसी घर में आरोपी अपने परिवार के साथ रहता था।

        बरपाली गांव में इसी घर में आरोपी अपने परिवार के साथ रहता था।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान वह मुस्कुराते हुए दिखा।

        पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान वह मुस्कुराते हुए दिखा।

        पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

        पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

        खाना बनाने के दौरान हुआ विवाद

        दरअसल, चैतराम धनवार मूल रूप से पाली सपोलवा का रहने वाला है। जो कि पेशे से मजदूर है। वह बरपाली गांव में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। उसकी बड़ी बेटी की शादी भी बरपाली में हुई है। बुधवार सुबह जब बंधन बाई खाना खा रही थी। तभी चैतराम आया और विवाद करने लगा।

        महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसी

        इसके बाद गुस्साए पति ने पास रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे खून से लथपथ पाया। पड़ोसियों ने फौरन इसकी सूचना कोटवार को दी और उसने पुलिस को सूचित किया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया।

        मामले की जानकारी मिलते के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

        मामले की जानकारी मिलते के बाद डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

        महिला की लाश पीएम के लिए भिजवाया

        महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि दोनों में अक्सर विवाद होता था। आज भी दंपती में विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने पत्नी की हत्या कर दी। वहीं एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।



                Hot this week

                ​रायपुर : सरकार की ‘बिजली बिल समाधान योजना’

                धमतरी के विशाल परिवार के लिए बनी नई सुबह,...

                रायपुर : कथक, ओड़िसी और लोक संगीत के बीच सजेगा ‘त्रिवेणी संगम’

                चक्रधर समारोह की आठवीं शाम कला के विविध रंगों...

                Related Articles

                Popular Categories