रायपुर : दो स्टापडेम निर्माण के लिए 6.56 करोड़ रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सक्ती जिले में दो सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 6 करोड़ 56 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत कार्यों में विकासखण्ड सक्ती के अंतर्गत लोकल नाला पर सुआडेरा सह रपटा निर्माण के लिए 3 करोड़ 61 लाख 68 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों द्वारा स्वयं के साधन से सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। इसी तरह भालूडेरा स्टापडेम सह रपटा निर्माण के लिए दो करोड़ 95 लाख 16 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण कार्य हो जाने पर निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ ही 50 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को स्वयं के साधन से सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई योजना के निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो-परियोजना, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

                              रोजगार मेला के माध्यम से युवाओं को मिलेगा रोजगार...

                              रायपुर : एम सी बी जिले को मिली सुरक्षा की नई ताकत

                              ’स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डायल-112 नेक्स्ट जेन सेवा...

                              रायपुर : अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राजनांदगांव जिले में अवैध रेत...

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : समाधान शिविर बना दिव्यांग तुलेश्वरी के लिए सहारा

                              मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से बढ़ी आत्मनिर्भरता की उम्मीदअब बिना...

                              Related Articles

                              Popular Categories