नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी राजघाट पहुंचे, महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की; विजय घाट पर पूर्व PM शास्त्री को 121वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

              नई दिल्ली: देशभर में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती मनाई जा रही है। आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती भी है। PM मोदी ने दिल्ली के राजघाट पर गांधी और विजय घाट पर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

              राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी राज घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शास्त्री को विजय घाट पर पुष्पांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को विजय घाट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

              महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उन्हें सत्य और अहिंसा का आदर्श माना जाता है। उनकी जयंती को संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मान्यता दी है।

              वहीं, लाल बहादुर शास्त्री को उनके ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के लिए याद किया जाता है। उनका जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के दीनदयाल उपाध्याय नगर (तब मुगलसराय) मुगलसराय में हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : करघे से कमाई तक : धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

                              शासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वाससंबलपुरी साड़ियों...

                              रायपुर : दो नदियां पार कर ग्रामीणों के बीच पहुंचे कलेक्टर

                              जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं, 3 दिन में बिजली...

                              रायपुर : एचपीवी टीकाकरण में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला बना प्रदेश में अव्वल

                              विशेष टीकाकरण दिवस पर राज्य में सर्वाधिक बालिकाओं को...

                              Related Articles

                              Popular Categories