कर्नाटक: महिला ने शादी के 10 महीने बाद पति पर शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए, कहा- प्राइवेट पलों के वीडियो दोस्तों को भेजे, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला

              बेंगलुरु: कर्नाटक के पुट्टेनहल्ली में एक महिला ने शादी के 10 महीने बाद अपने पति पर शोषण और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। महिला ने दावा किया है उसके पति ने चुपके से बेडरूम में एक कैमरा लगाया, उनके निजी पलों को रिकॉर्ड किया।

              दावे के मुताबिक, पति ने उन वीडियो को विदेश में अपने दोस्तों के साथ शेयर किया। फिर विदेश में अपने जानने वालों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला। पत्नी ने जब विरोध किया, तो आरोपी पति ने प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

              पत्नी के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि उसका पति पहले ही शादीशुदा है। आरोपी पति ने भी उसे बताया कि वह उसकी दूसरी पत्नी है। उसने 19 अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने का भी दावा किया।

              महिला ने आरोप लगाया कि पति ने शादी के बाद बताया वह उसकी दूसरी पत्नी है।

              महिला ने आरोप लगाया कि पति ने शादी के बाद बताया वह उसकी दूसरी पत्नी है।

              शादी में 340 ग्राम सोना दिया, बेचने का दबाव डालता था

              महिला ने पति और अपने सुसराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, महिला ने सगाई के लगभग दो महीने बाद दिसंबर 2024 में सैयद इनामुल हक से शादी की थी। शादी के समय, उसके घरवालों ने 340 ग्राम सोने के गहने और एक यामाहा बाइक दी थी।

              FIR में महिला ने पति पर सार्वजनिक जगहों, होटलों और यहां तक कि उसके मायके में भी बार-बार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि पति ने उस पर फ्लैट खरीदने के लिए अपने सोने के गहने बेचने का भी दबाव डाला। महिला ने जब किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की।

              ननद और देवर पर भी गलत व्यवहार का आरोप

              महिला ने आरोप लगाया कि इस साल फरवरी में एक फैमिली फंक्शन के दौरान, पति की बहन ने सबके सामने उसे अपमानित किया। महिला ने अपने देवर पर भी उसके साथ गलत व्यवहार करने और गंदी नजर रखने का आरोप लगाया।

              21 सितंबर को, आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और घर से भाग गया। पुलिस ने पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, आरोपी पति फिलहाल फरार है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

                              सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल घटाएं और पर्यावरण संरक्षण...

                              रायपुर : जन्म-मृत्यु पंजीकरण में अपील की सुविधा, नागरिकों को मिली राहत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय...

                              रायपुर : कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

                              वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की...

                              Related Articles

                              Popular Categories