फिलीपींस: समुद्र में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया, फिलहाल सुनामी का खतरा टला; लोग जान बचाने सड़कों पर लेटे

              मनीला: फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ द्वीप के पास समुद्र में शुक्रवार सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया है। इसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

              फिलहाल सुनामी का खतरा टल गया है। पेसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने जानकारी दी कि स्थिति अब सामान्य है।

              फिलीपींस की भूकंप विज्ञान एजेंसी ने कई और झटकों की चेतावनी दी। आधे घंटे तक 5.9 तीव्रता और 5.6 तीव्रता के कई झटके महसूस किए गए। एजेंसी ने विनाशकारी सुनामी आने की आशंका जताई थी।

              मध्य और दक्षिणी फिलीपींस के तटीय शहरों में रहने वाले लोगों को तत्काल ऊंची जगहों पर जाने को कहा गया। फिलहाल किसी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

              इससे पहले 30 सितंबर को फिलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 69 लोगों की मौत हो थी, जबकि करीब 150 घायल हुए थे।

              भूकंप से जुड़ी फुटेज…

              भूकंप के दौरान दावाओ शहर में मापुआ स्कूल की इमरात तेजी से हिली। इसके चलते छात्रों में दहशत फैल गई।

              भूकंप के दौरान दावाओ शहर में मापुआ स्कूल की इमरात तेजी से हिली। इसके चलते छात्रों में दहशत फैल गई।

              भूकंप के बाद एक बिल्डिंग की छत गिरती नजर आई। इस दौरान एक शख्स खुद को बचाने के लिए छुपने की कोशिश करता दिखा।

              भूकंप के बाद एक बिल्डिंग की छत गिरती नजर आई। इस दौरान एक शख्स खुद को बचाने के लिए छुपने की कोशिश करता दिखा।

              भूकंप को झटकों के दौरान लोग खुद को संभालने के लिए सड़क पर लेटे नजर आए।

              भूकंप को झटकों के दौरान लोग खुद को संभालने के लिए सड़क पर लेटे नजर आए।

              भूकंप के झटकों के बाद कंटेनरों में भरा पानी तेजी गिरा।

              भूकंप के झटकों के बाद कंटेनरों में भरा पानी तेजी गिरा।

              भूकंप के बाद फिलीपींस के समुद्र तटों से पानी पीछे को ओर लौट गया है। इसे सुनामी आने का प्रतीक माना जाता है।

              भूकंप के बाद फिलीपींस के समुद्र तटों से पानी पीछे को ओर लौट गया है। इसे सुनामी आने का प्रतीक माना जाता है।


                              Hot this week

                              रायपुर : मर्दापाल में वन मंत्री ने ग्राम पंचायत भवन और महतारी सदन का किया लोकार्पण

                              ’महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिलेगी...

                              Related Articles

                              Popular Categories