रायपुर : अक्टूबर 2025 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों की राष्ट्रीय गुणवत्ता जांच

              • ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

              रायपुर: राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना विकास एजेंसी, नई दिल्ली के निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों की तृतीय स्तर की गुणवत्ता जांच ¼National Quality Monitoring½ हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा अक्टूबर 2025 में निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण का उद्देश्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव प्रदान करना है।

              इस क्रम में राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक श्री जगदीश राय गर्ग द्वारा कोण्डागांव एवं दंतेवाड़ा जिलों का निरीक्षण अक्टूबर 2025 में किया जाएगा। उनका मोबाइल नंबर +91-8008516763 तथा ई-मेल आईडीjr.garg@yahoo.comहै। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, रायपुर द्वारा राज्य गुणवत्ता समन्वयक एवं मुख्य अभियंता श्री हरिओम शर्मा के निर्देशन में यह निरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह पहल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की गुणवत्ता, मजबूती एवं दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे राज्य के ग्रामीण अंचलों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी तथा ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रकृति के साथ संतुलन और जल संरक्षण भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक – राज्यपाल डेका

                              राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन’अभियान का किया...

                              रायपुर : मोर गांव, मोर पानी अभियान से घोघर बना जल संरक्षण का प्रेरक मॉडल

                              3000 वाटर एब्जॉर्प्शन टैंकों के निर्माण से भू-जल संवर्धन...

                              रायपुर : जल जीवन मिशन से बदला ग्राम डोकरबुड़ा का परिदृश्य

                              पानी के लिए घंटों चलने वाले संघर्ष से ग्रामीणों...

                              रायपुर : रायपुर एमआरएमए पहल 2.0 के तहत जशपुर में हितधारक परामर्श बैठक आयोजित

                              पाँच वर्षीय तसर रेशम विकास कार्ययोजना तैयार करने की...

                              Related Articles

                              Popular Categories