Saturday, February 28, 2026

              KORBA : करमा महोत्सव 2025 : ग्राम, विकासखंड, जिला एवं राज्य स्तरीय करमा महोत्सव का आयोजन

              कोरबा (BCC NEWS 24): आदिम जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य जनजाति जनसंख्या एवं उनकी विविधता की दृष्टि स एक महत्वपूर्ण राज्य होने के फलस्वरूप जनजाति समुदायों द्वारा मनाये जाने वाले उत्सवों-त्यौहारों में करमा उत्सव को करमा महोत्सव-2025 मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जारी निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक, विकासखंड स्तर पर 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, जिला स्तर पर 01 नवंबर से 07 नवंबर तक और राज्य स्तर पर 08 नवंबर से 15 नवंबर तक करमा महोत्सव आयोजित किये जायेंगे। करमा महोत्सव जनजातीय क्षेत्रों जनजातीय लोकनृत्य, लोकगीत एवं जनजातीय लोक महत्व पर आधारित करमा नृत्य, करमा गीत, जनजातीय लोक गायकों का प्रतिनिधित्व एवं जनजातीय समुदायों में प्रचलित परम्पराग वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन शामिल है।

              प्रतिभागियों के चयन हेतु मापदण्ड

              प्रत्येक ग्राम की करमा नृत्य दल का चयन ग्राम स्तर पर किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत केवल एक ही दल को विकासखंड स्तर के महोत्सव के लिये चयनित करेंगे।  विकासखंड मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन के आधार पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले करमा नृत्य दल जिला स्तर में आयोजित होने वाले महोत्वस में अपनी प्रस्तुतीकर देंगे। जिला स्तर के प्रस्तुतीकरण में अपने जिले से प्रथम स्थान पाने वाला दल प्रदेश स्तरीय नृत्य महोत्व में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे।

              पुरस्कार

              जिला स्तर पर आयोजित जनजातीय करमा महोत्सव में प्रत्येक चयनित दलों को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार, तृतीय पुरस्कार 15 हजार एवं इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नर्तक दल को 10 हजार रूपये के मान से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। इसी प्रकार राज्य स्तर पर आयोजित करमा महोत्सव में प्रथम पुरस्कार 02 लाख रूपये, द्वितीय पुरस्कार एक लाख, तृतीय पुरस्कार 50 हजार एवं एवं इसके अतिरिक्त राज्य स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित नर्तक दल को 25 हजार रूपये के मान से सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल अधोसंरचना को मिशन मोड में विकसित कर रही सरकार – मुख्यमंत्री साय

                              14वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य समापनरायपुर...

                              रायपुर : अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर छाया छत्तीसगढ़

                              साउथ एशिया ट्रैवल एंड टूरिज्म एक्जिबिशन नई दिल्ली में...

                              रायपुर : राजधानी रायपुर में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

                              ‘मोर माटी, मोर मान’ की थीम पर होगा छत्तीसगढ़िया...

                              Related Articles

                              Popular Categories