Monday, February 9, 2026

            Stock Market Today: सेंसेक्स 174 अंक गिरकर 82,327 पर बंद, निफ्टी 58 अंक फिसला; IT और FMCG सेक्टर में ज्यादा बिकवाली रही

            मुंबई: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 13 अक्टूबर को सेंसेक्स 174 अंक गिरकर 82,327 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही, ये 25,227 पर बंद हुआ।

            सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, इंपोसिस, HUL, पावर ग्रिड और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में 2.3% तक की गिरावट रही। अडाणी पोर्ट्स और बजाज फाइनेंस में बढ़त रही।

            वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 30 में गिरावट रही। NSE के IT और FMCG इंडेक्स गिरकर बंद हुए। बैंकिंग, रियल्टी और हेल्थकेयर सेक्टर में गिरावट के रिकवरी रही।

            टाटा कैपिटल के शेयर 1% ऊपर लिस्ट

            टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस देनी वाली कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर मार्केट में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 326 रुपए तय किया था, NSE और BSE पर लिस्टिंग 4 रुपए ऊपर 330 रुपए पर हुई। टाटा कैपिटल का IPO 6 अक्टूबर को ओपन हुआ था, जो कुल 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ।

            VI के शेयर में 3% से ज्यादा की गिरावट

            वोडाफोन आइडिया (VI) के शेयरों में आज 3.7% की गिरावट है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने AGR मामले की सुनवाई को दीवाली के बाद तक टाल दिया। सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को कर्ज में डूबी टेलीकॉम कंपनी की याचिका पर सुनवाई करेगा, जो एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया मामले से जुड़ी है।

            ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशियाई बाजार 3% से ज्यादा गिरे

            • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.72% नीचे 3,585 पर बंद हुआ। जापान का निक्केई 10 अक्टूबर को 1.01% गिरकर 48,088 पर बंद हुआ था।
            • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.52% नीचे 25,889 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.19% गिरावट के साथ 3,890 पर बंद हुए।
            • 10 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.90% गिरकर 45,480 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 3.56% और S&P 500 में 2.71% की गिरावट रही।

            10 अक्टूबर को FII ने 1,708 करोड़ के शेयर्स खरीदे

            • 10 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 459.20 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,707.83 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
            • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹213.04 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 11,797.01 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
            • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

            शुक्रवार को 328 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार

            शुक्रवार, 10 अक्टूबर को सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर 82,500 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 103 अंक की तेजी रही, ये 25,285 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट रही। PSU बैंक, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories