रायपुर : सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु संत शिरोमणि सांईं चाँडूराम साहिब के निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु, संत शिरोमणि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि श्री सांईं चाँडूराम साहिब जी का जीवन सेवा, करुणा और मानवता के आदर्शों से ओतप्रोत था। गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं पशुधन की सेवा के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय रहा है।

              मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्होंने अपने उपदेशों और जीवन-मूल्यों के माध्यम से समाज को प्रेम, करुणा, और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व और सेवा का भाव हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में उनकी संवेदनाएँ संत श्री चाँडूराम साहिब जी के परिवारजनों, अनुयायियों और श्रद्धालुओं के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके अनुयायियों को यह दुख सहने की शक्ति दें।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​सहकारिता से समृद्धि : रायपुर में ‘सहकारी सप्ताह’ का भव्य समापन

                              सहकारिता मंत्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का...

                              रायपुर : बंदूक नहीं, अब स्टेयरिंग पर है भरोसा

                              सुकमा के पुनर्वासित युवा लिख रहे नई जिंदगी की...

                              रायपुर : बिहान से जुड़ी महिलाओं के परिवारों को मिला संबल

                              चार नॉमिनी को सौंपी गई बीमा राशिरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : धान छोड़ गेंदा फूल की खेती

                              बदलते मौसम और जल संकट के बीच फसल विविधीकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories