Stock Market Today: 750 अंक गिरकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 130 अंक ऊपर 84,556 पर बंद; IT और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही

              मुंबई: सेंसेक्स आज 23 अक्टूबर को सेंसेक्स 130 अंक चढ़कर 84,556 पर बंद हुआ। निफ्टी में 23 अंक की तेजी रही, ये 25,891 के स्तर पर बंद हुआ।

              कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इंडेक्स अपने ऑलटाइम हाई के करीब पहुंच गए। हालांकि डे-हाई से सेंसेक्स करीब 750 अंक नीचे आ गया।

              सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,478 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था। आज के कारोबार में IT और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

              अमेरिका-भारत में जल्द ट्रेड डील की उम्मीद से चढ़ा बाजार

              शेयर बाजार में ये तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद आई है। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों देश ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं।

              मिंट की एक रिपोर्ट में भी सोर्सेज का हवाला देकर कहा गया था कि ट्रेड डील पर बातचीत एडवांस्ड स्टेज में हैं। टैरिफ 50% से घटकर 15% तक हो सकता है।

              ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

              • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.98% गिरकर 3,846 पर और जापान का निक्केई 1.35% गिरकर 48,642 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.72% ऊपर 25,968 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.22% चढ़कर 3,922 पर बंद हुआ।
              • 22 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.71% गिरकर 46,590 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.93%% और S&P 500 0.53% गिरा था।

              21 अक्टूबर को FII ने 997 करोड़ के शेयर्स खरीदे

              • 21 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 96.72 करोड़ की खरीदारी की। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 607 करोड़ रुपए की नेट बिकवाली की।
              • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹300.41 करोड़ के शेयर्स खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹29,922.90 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
              • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

              मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक चढ़कर 84,426 पर बंद

              दिवाली के मौके पर 21 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 63 अंक ऊपर 84,426 पर बंद हुआ था। निफ्टी में 25 अंकों की तेजी रही। ये 25,869 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो, मीडिया और आईटी शेयरों में तेजी रही। PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर गिरे।

              पिछले साल मुहूर्त ट्रेडिंग से अब तक सेंसेक्स 4702 अंक (5.90%) चढ़ा है। वहीं निफ्टी में 1565 अंक (6.44%) का उछाल रहा। 2024 में 1 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग हुई थी।

              तब सेंसेक्स 335 अंक की बढ़त के साथ 79,724 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 99 अंक की उछाल रही, ये 24,304 पर बंद हुआ था।


                              Hot this week

                              रायपुर : डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories