बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव बोले- फैक्ट्री गुजरात में, जीत चाहिए बिहार में, कहा- जब लालूजी मोदी से नहीं डरते तो क्या उनका बेटा डरेगा

              पटना: महागठबंधन का CM फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। पटना से रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है।”

              सहरसा में एक रैली में तेजस्वी ने कहा कि गुजरात के दो लोग बिहार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदीजी गुजरात में फैक्ट्री लगाएंगे, बिहार में जीत चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। हम बिहारी हैं, हम बाहरियों से नहीं डरते। अगर लालूजी मोदी से नहीं डरते, तो क्या उनका बेटा डरेगा?

              इधर, बिहार चुनाव 2025 के लिए पीएम मोदी आज से चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, शुक्रवार उन्होंने पीएम मोदी सबसे पहले समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे बेगूसराय जाएंगे। दूधपूरा में पीएम मोदी का करीब 45 मिनट का कार्यक्रम है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान

                              सोलर पंप चालू होने से लौटी खेतों की रौनकरायपुर...

                              रायपुर : शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला – वन मंत्री केदार कश्यप

                              सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के तहत मड़ानार और मर्दापाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories