मुंबई: मशहूर एक्टर सतीश शाह का निधन, हिंदुजा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे समय से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे

          मुंबई: एक्टर सतीश शाह का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। उनके मैनेजर ने बताया कि शाह का पार्थिव शरीर अस्पताल में ही रखा गया है। अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

          वे लंबे समय से किडनी से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे और हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

          सतीश शाह टीवी शो साराभाई वर्सेज साराभाई से फेमस हुए थे। उन्होंने मैं हूं ना (2004), कल हो ना हो (2003), फना (2006) और ओम शांति ओम (2007) जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था।

          साल 2008 में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के साथ टीवी शो कॉमेडी सर्कस में बतौर जज काम किया था।

          साल 2015 में सतीश शाह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की सोसाइटी का सदस्य भी बनाया गया था।

          साल 2015 में सतीश शाह को फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) की सोसाइटी का सदस्य भी बनाया गया था।

          खाना खाने के बाद गिरे और दम तोड़ दिया

          कॉमेडियन जॉनी लीवर ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे उनके करीब 40 साल पुराने दोस्त थे।

          सतीश किडनी से पीड़ित थे। उनका ट्रांसप्लांट कोलकाता में हो चुका था। डेढ़ महीने वहां रहकर वे पूरी तरह ठीक होकर वापस आए थे। अचानक आज खाना खाने के बाद वे गिर पड़े और उनका निधन हो गया।

          जॉनी लीवर ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और सतीश शाह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की।

          जॉनी लीवर ने सतीश शाह के निधन पर दुख जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और सतीश शाह के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की।

          फिल्ममेकर को सुबह सेल्फी भेजकर कहा- देखो मैं कितना स्मार्ट लग रहा हूं

          सतीश शाह ने शनिवार सुबह ही ये सेल्फी ली थी, जो उनकी आखिरी सेल्फी साबित हुई। ये सेल्फी उन्होंने फिल्ममेकर विवेक शर्मा को भेजी थी।

          साराभाई वर्सेस साराभाई शो में सतीश के साथ काम कर चुके एक्टर राजेश कुमार ने सतीश के निधन पर दुख जताते हुए कहा- ये मेरे लिए सबसे कठिन घड़ी है… अभी तक यकीन नहीं हो रहा कि सतीश जी अब हमारे बीच नहीं रहे। ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने पिता को खो दिया हो। जिंदगी और ह्यूमर से भरपूर इंसान, जिन्होंने हर चीज को चुनौती दी, अपना नाम बनाया और एक अमिट छाप छोड़ी एक्टर के रूप में। ये इंडस्ट्री और हम सबके लिए (साराभाई परिवार) के लिए बहुत बड़ी क्षति है। आइए हम सब उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें… ज़्यादा बोल नहीं पा रहा हूँ, मनःस्थिति ठीक नहीं है।

          साराभाई वर्सेस साराभाई शो के एक सीन में सतीश शाह के साथ राजेश कुमार।

          साराभाई वर्सेस साराभाई शो के एक सीन में सतीश शाह के साथ राजेश कुमार।

          फिल्ममेकर विवेक शर्मा ने बताया- शनिवार सुबह ही सतीश शाह से मेरी चैट हो रही थी। हम रोज बातें करते थे, एक-दूसरे को रील्स और दिलचस्प वीडियो भेजते थे।

          सतीश शाह का एक पुराना सहयोगी रमेश था, जो कई सालों से उनके साथ काम कर रहा था। वही उन्हें अस्पताल लेकर गया।

          सतीश शाह का करीब डेढ़ साल से डायलिसिस चल रहा था। उन्होंने सुबह मुझसे कहा था कि नवंबर से हम काम शुरू करेंगे। उन्होंने मुझे अपनी एक सेल्फी भेजी थी और बोले थे – देख, मैंने 20-22 किलो वजन घटा लिया है, अब मैं कितना हैंडसम लग रहा हूं।

          FTII से पढ़ाई की थी

          सतीश शाह का जन्म मुंबई के मांडवी में हुआ था। उन्होंने जेवियर कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की थी। साल 1972 में सतीश ने डिजाइनर मधु शाह से शादी की थी।

          सतीश ने साल 1970 में बॉलीवुड फिल्म भगवान परशुराम से करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर साल 2014 तक उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।

          वहीं, टीवी पर उन्होंने साल 1984 में ये जो है जिंदगी से अपना डेब्यू किया था। इस शो के 55 एपिसोड में उन्होंने 55 अलग-अलग किरदार निभाए थे।

          उसके बाद वो फिल्मी चक्कर, घर जमाई, टॉप 10, साराभाई वर्सेस साराभाई और कॉमेडी सर्कस जैसे शो का हिस्सा रहे।



                    Hot this week

                    रायपुऱ : ढलानों पर बनेगी जल-संरक्षण की राह, संवरेंगे खेत और गांव

                    रायगढ़ जिले में कुल 16 हजार 873 ट्रेंच निर्माण...

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    Related Articles

                    Popular Categories