कोरबा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत, चालक फरार, घर से नाले में नहाने के लिए निकला था मृतक; मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम

              कोरबा: जिले में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 52 वर्षीय राहगीर नरेंद्र कंवर की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार भाग निकाला। मृतक घर से नाले में नहाने के लिए निकला था। घटना हरदीबाजार थाना क्षेत्र के कटकीडबरी गांव की है।

              जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र कंवर अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित नाले में नहाने जा रहा था। घर से निकलते ही एक बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

              मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले तोड़ा दम

              हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल को परिजन पहले हरदीबाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर करने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

              सिर में गंभीर चोट लगने से मौत

              मृतक के बड़े बेटे सावन कुमार कंवर ने बताया कि उनके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उनकी मौत हुई। वहीं, जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है और जांच के लिए हरदीबाजार थाने को डायरी भेजी जाएगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

                              छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना...

                              Related Articles

                              Popular Categories