Stock Market Today: सेंसेक्स 567 अंक चढ़कर 84,779 पर बंद, निफ्टी में भी 171 अंक की बढ़त; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी

              मुंबई: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 27 अक्टूबर को सेंसेक्स 567 अंक ऊपर 84,779 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 171 अंक की तेजी रही, ये 25,966 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर्स चढ़कर बंद हुए। एयरटेल, SBI, रिलायंस और जोमैटो के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी रही। कोटक बैंक, BEL और इंफोसिस गिरकर बंद हुए।

              निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में तेजी देखने को मिली। NSE के सेक्टोलर इंडाइसेज में PSU बैंक में 2.22%, रियल्टी में 1.46%, मेटल में 1.16% और ऑयल एंड गैस में 1.52% की तेजी रही।

              ग्लोबल मार्केट में तेजी

              • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 2.57% ऊपर 4,042 पर और जापान का निक्केई 2.46% ऊपर 50,512 पर बंद।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.05% ऊपर 26,433 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.18% चढ़कर 3,997 पर बंद।
              • 24 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.01% ऊपर 47,207 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.15% और S&P 500 में 0.79% तेजी रही।

              जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO आज से ओपन

              जयेश लॉजिस्टिक्स का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक 29 अक्टूबर तक इसमें निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹116 से ₹122 तय किया है। IPO के जरिए कंपनी 28.63 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

              24 अक्टूबर को FIIs ने 622 करोड़ के शेयर्स खरीदे

              • 24 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 621.51 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 173.13 करोड़ रुपए के नेट शेयर्स खरीदे।
              • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹244.02 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹33,989.76 करोड़ की नेट खरीदारी की है।
              • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

              शुक्रवार को 345 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

              हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 24 अक्टूबर को सेंसेक्स 345 अंक गिरकर 84,212 पर बंद हुआ। निफ्टी में 97 अंक की गिरावट रही, ये 25,795 पर बंद हुआ।

              सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक, अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 3.5% तक की गिरावट रही।

              निफ्टी के 50 शेयरों में 34 गिरे। NSE के FMCG, बैंकिंग, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर सबसे ज्यादा गिरे। मेटल और रियल्टी शेयरों में तेजी रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन

                              महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी व व्याख्यान—सोमनाथ...

                              रायपुर : देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त

                              संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारीसुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories