रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्री विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।  उन्होंने आज श्री विनोद कुमार शुक्ल जी के सुपुत्र श्री शास्वत शुक्ल से दूरभाष पर चर्चा कर श्री शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।

              मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सृजन हमारी भाषा, संवेदना और संस्कृति की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से श्री शुक्ल के शीघ्र स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की है. उल्लेखनीय है कि श्री विनोद कुमार शुक्ल विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं और रायपुर स्थित एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्यलाभ ले रहे हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              रायपुर : डेयरी व्यवसाय से आत्मनिर्भरता का सफर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने...

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories