रायपुर : सोलर पैनल से चन्दा को मिल रही मुफ्त बिजली

              • सरकारी अनुदान से योजना का लाभ लेना हुआ आसान

              रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है। इस योजना के अंतर्गत आमजन न केवल बिजली के उपभोक्ता बन रहे हैं बल्कि उत्पादन कर आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की नगर पंचायत राजपुर निवासी श्रीमती चन्दा सोनी ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिससे उनके घर में बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही है। योजना की जानकारी मिलते ही श्रीमती सोनी ने आवेदन किया। तत्पश्चात बिजली विभाग की टीम ने उनके घर में सोलर पैनल की स्थापना की। इस प्रक्रिया के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त 78 हजार रुपए की अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई, जिससे आर्थिक भार काफी कम हो गया।

              श्रीमती सोनी ने बताया कि सोलर पैनल लगाने में कुल लगभग 2 लाख10 हजार रुपए खर्च हुए, लेकिन सरकारी अनुदान के चलते उनका वास्तविक निवेश काफी कम रह गया। आज उनके घर के सभी विद्युत उपकरण सुचारू रूप से चल रहे हैं और बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है।उन्होंने बताया कि एक बार के निवेश से आजीवन रोशनी और बचत यही सूर्यघर योजना का लाभ है।इसके साथ ही वे अपने आसपास के लोगों को भी योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि अधिक से अधिक परिवार आत्मनिर्भर बन सकें। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, बचत और सतत विकास को बढ़ावा दे रही है, जिससे आमजन को वास्तविक लाभ मिल रहा है और देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : घुमकई जलाशय योजना के कार्यों के लिए 74.66 लाख रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग...

                              KORBA : “कंट्रोलिंग हाइपरटेंशन टूगेदर‘‘ थीम के साथ मनाया जाएगा

                              विश्व रक्तचाप दिवसकोरबा (BCC NEWS 24): उच्च रक्तचाप के...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : मर्दापाल में 50 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

                              वन मंत्री केदार कश्यप ने नवदंपत्तियों को दिया आशीर्वादप्रत्येक...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अटल परिसर का किया लोकार्पण

                              रायपुर (BCC NEWS 24): उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन...

                              Related Articles

                              Popular Categories