कोरबा: दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर, एक ड्राइवर की मौत, दूसरा गंभीर, मौके पर लगी लोगों की भीड़

        कोरबा: जिले के पसान मेन रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि दूसरा ड्राइवर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

        जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद घायल हालत में ड्राइवर केबिन में फंस गया था। राहगीरों और पुलिस की मदद से उसे बाहर निकाला गया और जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

        मृतक की पहचान दल प्रताप सिंह (30) के रूप में हुई है, जो कोरिया का रहने वाला था और दीपका खदान से कोयला लोड कर मध्य प्रदेश जा रहा था। फिलहाल, दूसरे ड्राइवर को इलाज जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह आमने-सामने की भिड़ंत हुई।

        जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर बयान दर्ज किया गया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कॉल पर घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories