KORBA : निगम में हुआ वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन

              • महापौर, सभापति सहित एम.आई.सी.सदस्यों, पार्षदों व अधिकारी कर्मचारियों ने सुना प्रधानमंत्री का उद्बोधन, वंदे मातरम का किया गया सामूहिक गायन

              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का देश के प्रधानमंत्री  श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए शुभारंभ के लाईव प्रसारण में शामिल होते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, एम.आई.सी.सदस्य हितानंद अग्रवाल सहित निगम के मेयर इन काउंसिल के सदस्यों, पार्षदों व अधिकारी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन सुना, साथ ही इस मौके पर समस्त उपस्थितजनों के द्वारा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ आज देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा किया गया, जिसका लाईव प्रसारण हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में वंदे मातरम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, मेयर इन काउंसिल सदस्य श्री हितानंद अग्रवाल सहित निगम के एम.आई.सी.सदस्यों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों ने लाईव प्रसारण कार्यक्रम में सम्मिलित होते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए गरिमापूर्ण उद्बोधन का श्रवण किया। इस मौके पर निगम में आयोजित कार्यक्रम  में उपस्थित समस्तजनों के द्वारा वंदे मातरम का सामूहिक गायन भी किया गया।

              प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

              प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगांठ के इस महान अवसर की देशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी, उन्होने अपने गरिमापूर्ण उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक संकल्प है। वंदे मातरम का एक-एक शब्द मॉ भारती की साधना है, मॉ भारती का आराधना है। उन्होने कहा कि वंदे मातरम हमारे वर्तमान को आत्मविश्वास से भर देता है और भविष्य के संकल्प को मजबूत बनाता है, वंदे मातरम हमे संदेश देता है कि ऐसा कोई भी लक्ष्य नहीं जो हम भारतवासी प्राप्त न कर सकें। उन्होने कहा कि वंदे मातरम का यह गीत सम्पूर्ण देश को स्पंदित करता है, हम देशवासियों को नई ऊर्जा से भर देता है। निगम कार्यालय साकेत में आज आयोजित वंदे मातरम कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, धनकुमारी गर्ग, उर्मिला राठौर, ममता यादव, सरोज शांडिल्य, अजय गोंड़, भानुमति जायसवाल, अजय कुमार चन्द्रा, पार्षद धनश्री साहू, लक्ष्मण श्रीवास, सत्येन्द्र दुबे, पंकज देवांगन, राकेश वर्मा, युगल कैवर्त्य, ईश्वर पटेल, चेतनसिंह मैत्री, प्रीति दिनेश शर्मा, सुषमा रामशंकर साहू, सुखविंदर कौर, रूकमणी नायर, सुशील गर्ग, दीपक यादव, निगम के उपायुक्त नीरज कौशिक, बी.पी.त्रिवेदी, पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, जोन कमिश्नर एन.के.नाथ, सुनील टांडे, राकेश मसीह, तपन तिवारी, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, कार्यालय अधीक्षक अरविंद वानखेडे़, मनीष दुबे, अरविंद सिंह, हेमंत गभेल, अजय शुक्ला, आनंद दुबे, अरूण मिश्रा, दिनेश शर्मा, अजय साहू, उत्तम साहू, सरस देवांगन, दिवाकांत जायसवाल, अरूण वर्मा सहित निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर वंदे मातरम के सामूहिक गायन में भाग लिया। 


                              Hot this week

                              रायपुर : सड़क सुरक्षा के साथ शिक्षा की राह भी रोशन कर रहा एनएचएआई

                              रायपुर (BCC NEWS 24): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI)...

                              रायपुर : मांढर शाखा नहर के कार्यों के लिए 2.45 करोड़ रूपए स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories