रायपुर : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन 8 नवम्बर को कोरबा में 76.48 लाख रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

              रायपुर: वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन शनिवार 8 नवम्बर को कोरबा नगर निमग के विभिन्न वार्डों में 76 लाख 48 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3.10 बजे वार्ड क्रमांक 65, आनंद नगर सामुदायिक भवन सर्वमंगला जोन अंतर्गत स्थित माध्यमिक शाला दुरपा में नवीन भवन निर्माण कार्य राशि 16 लाख 95 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 65 आनंद नगर में दिलीप साहू के घर से जीवन साहू के घर के पास एवं पोतन मन्नेवार गली तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि 11 लाख रूपए, मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे सर्वमंगला जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 65 सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी में घाट एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के भूमिपूजन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहेंगी।


                              Hot this week

                              रायपुर : ‘खेत बचाओ अभियान’ से प्राकृतिक खेती को मिलेगा नया बल

                              कोरिया में गांव-गांव पहुंचे कृषि विशेषज्ञरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : अब सिर्फ गृहिणी नहीं, सफल बिजनेस वुमन हैं बलरामपुर की विनयश्री

                              पोल्ट्री फार्मिंग से बदला अपना भाग्य, सालाना एक लाख...

                              रायपुर : आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिन्हा निलंबित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने...

                              Related Articles

                              Popular Categories