कर्नाटक: बेंगलुरु में रैपिडो राइडर ने युवती से छेड़छाड़ की, पीड़ित बोली- पैर पकड़ने की कोशिश की, रोका तो गंदा इशारा किया

              कर्नाटक: बेंगलुरु में रहने वाली एक युवती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद के हैरेसमेंट का वीडियो शेयर किया है। युवती का आरोप है कि रैपिडो (ऑनलाइन राइड-हेलिंग सर्विस) के कैप्टन (बाइक राइ़डर) ने उसे राइड के दौरान गलत तरीके से छूने की कोशिश की।

              युवती के शेयर वीडियो में नजर आ रहा है कि कैप्टन अपनी कोहनी युवती के पैर टिकाता नजर आ रहा है। युवती ने अपने मोबाइल से इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। युवती की आंखों में आंसू भी नजर आ रहे हैं।

              युवती के मुताबिक, उसने कैप्टन से कहा- भैया, क्या कर रहे हो, मत करो। इसके बाद भी कैप्टन ने हरकत करना नहीं रोका। घटना 6 नवंबर की है, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

              युवती के बनाए वीडियो की 3 तस्वीरें…

              बाइक राइडर युवती के पैर पर अपनी कोहनी टिकाता दिखा।

              बाइक राइडर युवती के पैर पर अपनी कोहनी टिकाता दिखा।

              युवती ने बाइक राइडर की बाइक का नंबर शेयर किया।

              युवती ने बाइक राइडर की बाइक का नंबर शेयर किया।

              युवती के मुताबिक, एक युवक ने बाइक राइडर को गलत हरकत के डांटा।

              युवती के मुताबिक, एक युवक ने बाइक राइडर को गलत हरकत के डांटा।

              s4dhnaa नाम के इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया है…

              ट्रिगर चेतावनी- हैरेसमेंट

              06.11.2025 को बेंगलुरु में मुझे कुछ ऐसा झेलना पड़ा जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। चर्च स्ट्रीट से रैपिडो की राइड करके अपने पीजी लौटते समय कैप्टन (बाइक राइडर) ने मेरे पैर पकड़ने की कोशिश की। यह इतना अचानक हुआ कि मैं इसे समझ ही नहीं पाई, रिकॉर्ड करना तो दूर की बात है। जब उसने दोबारा ऐसा किया, तो मैंने उससे कहा- भैया, क्या कर रहे हो, मत करो, लेकिन वह नहीं रुका।

              मैं बहुत डरी हुई थी। मैं उससे बाइक रोकने के लिए नहीं कह सकती थी, क्योंकि मैं इस जगह पर नई थी और मुझे नहीं पता था कि मैं कहां हूं। जब तक हम अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचे, मैं काँप रही थी और आंसू बहा रही थी।

              पास में खड़े एक व्यक्ति ने देखा और पूछा कि क्या हुआ। जब मैंने उसे बताया, तो उसने कैप्टन से बात की। कैप्टन ने माफी मांगी और कहा कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा, लेकिन जाते समय उसने मेरी तरफ इस तरह उंगली उठाई (गंदा इशारा) जिससे मुझे और भी असुरक्षित महसूस हुआ।

              मैं ये इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि किसी भी महिला को ऐसा कुछ नहीं सहना चाहिए, न टैक्सी में, न बाइक पर, न कहीं और। ये पहली बार नहीं है जब मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ हो, लेकिन आज मैं चुप नहीं रह सकी क्योंकि मैं खुद को बहुत असुरक्षित महसूस कर रही थी। कृपया सतर्क रहें, अपनी अंतरात्मा पर भरोसा रखें और चुप न रहें।


                              Hot this week

                              रायपुर : ​योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

                              स्पॉन संवर्धन योजना से हरिश्चंद्र जांगड़े ने गढ़ी सफलता...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

                              मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति की...

                              Related Articles

                              Popular Categories