रायपुर : मुख्यमंत्री ने किया श्री शंकर पांडे की पुस्तक ‘छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक’ का विमोचन

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडे की पुस्तक छत्तीसगढ़ अतीत से अब तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के अतीत को समेटने के प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री श्री साय को श्री पांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर केंद्रित यह उनकी 6वीं पुस्तक है जिसमें छत्तीसगढ़ के महापुरुषों, पर्यटन स्थल, प्राचीन इतिहास, राज-परिवार, मंदिरों के इतिहास से सम्बंधित जानकारियां संकलित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि पुस्तक में छत्तीसगढ़ के कई अनछुए पहलुओं सहित राज्य के सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रमुख राजनीतिक घटनाओं, राजनेताओं व साहित्यकारों का भी उल्लेख है। इस अवसर पर सुश्री प्रियंका कौशल, श्री विशाल यादव सहित सुश्री स्नेहा पांडे तथा मास्टर अंश पांडे भी उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी दूरस्थ अंचलों के लोगों की बड़ी उम्मीद

                              एक फोन कॉल पर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी...

                              रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल

                              ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के...

                              रायपुर : जशपुर में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

                              विधायक रायमुनी भगत ने बच्चों को पोलियो की दो...

                              Related Articles

                              Popular Categories