Monday, March 2, 2026

              दिल्ली में कंस्ट्रक्शन-तोड़फोड़ के काम पर रोक, हवा में प्रदूषण का स्तर ‘बेहद खराब’, AQI 423 पहुंचा, GRAP-3 लागू; 5वीं कक्षा तक ऑनलाइन क्लास चलेंगी

              नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली का प्रदूषण से दम घुट रहा है। दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की सबसे खराब वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) दर्ज की गई। शहर का AQI 423 पहुंच गया। केंद्र ने बढ़ते प्रदूषण के कारण पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है।

              इसके तहत, दिल्ली-NCR में सड़क, रेलवे और एयरपोर्ट जैसी जरूरी परियोजनाओं को छोड़कर, निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक लगा दी गई है। एजेंसियों को मशीनों से सड़कों की सफाई और पानी के छिड़काव से प्रदूषण कम करने का निर्देश दिया गया है।

              दिल्ली में प्रदूषण के बीच, शीतलहर की शुरुआत भी हो गई है। सोमवार को शहर के आया नगर स्टेशन पर सीजन में पहली बार तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, इतना तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री कम है।

              राजस्थान और मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दोनों राज्यों के 13 शहरों में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान के फतेहपुर में सबसे कम 6.8 और नागौर में 6.9 डिग्री पारा दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के भोपाल में शिमला जितनी ठंड पड़ रही है। यहां सोमवार को 8.8 डिग्री तापमान रहा। शिमला में भी कल इतना ही तापमान था।


                              Hot this week

                              रायपुर : ठाकुरदिया खुर्द में राम मंदिर का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया भूमिपूजन

                              उपमुख्यमंत्री ने ठाकुरदिया खुर्द में सामाजिक भवन एवं पिथौरा...

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories