Monday, March 2, 2026

              Stock Market Today: सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर 83,871 पर बंद, निफ्टी में भी 121 अंक की बढ़त, बजाज फाइनेंस 7.4% गिरा; ऑटो और IT शेयरों की मांग रही

              मुंबई: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 11 नवंबर को सेंसेक्स 336 अंक चढ़कर 83,871 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 121 अंक की तेजी रही, ये 25,695 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान बाजार में आज गिरावट थी। फिर, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 600 अंक और निफ्टी 200 अंक रिकवर हुआ।

              सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयर्स ऊपर बंद हुए। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अडाणी पोर्ट्स, महिंद्रा सहित कुल 8 शेयरों में 1%-2.5% तक की तेजी रही। बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में 7.4% और 6.3% की गिरावट रही।

              वहीं, निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में तेजी रही। NSE के ऑटो सेक्टर में 1.07% और IT में 1.20% के साथ-साथ मेटल, प्राइवेट बैंकिंग और FMCG में तेजी रही। वहीं, सरकारी बैंकिंग, मीडिया, फार्मा और रियल्टी में गिरावट रही।

              मार्केट का हाल: 11 नवंबर, 2025

              इंडेक्सकरंट वैल्यूचेंजचेंज %
              सेंसेक्स83,871+336+0.40%
              निफ्टी25,695+121+0.47%
              BSE मिड कैप47,152+96+0.20%
              BSE स्मॉल कैप52,853-48-0.09%

              निफ्टी टॉप गेनर

              शेयरकरंट प्राइस (₹)कितना बढ़ा (₹)चेंज %
              इंडिगो₹5,787₹1993.55 %
              BEL₹427₹102.39 %
              M&M₹3,745₹812.22 %

              निफ्टी टॉप लूजर

              शेयरकरंट प्राइस (₹)कितना घटा (₹)चेंज %
              बजाज फाइनेंस₹1,009₹767.00 %
              बजाज फिनसर्व₹1,993₹1255.92 %
              ONGC₹250₹1.50.60 %

              सोर्स: BSE/NSE

              मार्केट में रिकवरी के 3 कारण

              • भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 11 नवंबर को कहा कि अमेरिका और भारत ट्रेड डील के काफी करीब हैं। इससे आर्थिक और सुरक्षा संबंध मजबूत होंगे, एनर्जी एक्सपोर्ट बढ़ेगा और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इससे निवेशकों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
              • अमेरिकी सरकार का शटडाउन खत्म होने की संभावना: अमेरिकी सीनेट ने संघीय फंडिंग बहाल करने वाला बिल पास कर दिया, जिससे अमेरिका के इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन का अंत होने की राह खुलेगी। इससे देरी से आने वाले आर्थिक डेटा (जैसे नॉन-फार्म पेरोल) पर स्पष्टता मिलेगी और फेडरल रिजर्व की नीति पर दिशा मिलेगी।
              • अमेरिकी फेड रिजर्व से ब्याज दर में कटौती की उम्मीद: दिसंबर में फेड द्वारा एक और दर कटौती की संभावना है। फेड गवर्नर स्टीफन मिरान ने कहा कि 50 बेसिस पॉइंट्स की कटौती हो सकती है। क्योंकि महंगाई कम हो रही है और बेरोजगारी धीरे-धीरे बढ़ रही है।

              ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

              • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.14% गिरकर 50,843 पर और कोरिया का कोस्पी 0.81% बढ़कर 4,106 पर बंद हुआ।
              • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.18% चढ़कर 26,696 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.39% गिरकर 4,003 पर बंद हुआ।
              • 10 नवंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.81% बढ़कर 47,368 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 2.27% और S&P 500 1.54% बढ़कर बंद हुए थे।

              10 नवंबर को FII ने ₹4,076 करोड़ के शेयर्स बेचे

              • 10 नवंबर को FII ने 4,076 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं DII ने 5,811 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
              • अक्टूबर महीने में फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स यानी FPI ने 14,610 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
              • सितंबर महीने में FII ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे, वहीं DII ने ₹65,343.59 करोड़ की खरीदारी की थी।

              सोमवार को सेंसेक्स 319 अंक चढ़ा था

              हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 10 नवंबर को सेंसेक्स 319 अंक चढ़कर 83,535 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 82 अंक की तेजी रही, ये 25,574 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी देखने को मिली।


                              Hot this week

                              रायपुर : नक्सलगढ़ रहे गोगुण्डा में आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत

                              बिहान योजना से बदली तस्वीररायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              रायपुर : उन्नत तकनीकी विधि से गेहूं उत्पादन में वृद्धि

                              कम लागत में अधिक मुनाफारायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री...

                              Related Articles

                              Popular Categories