कोरबा: दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद जिले में अलर्ट जारी, पुलिस और आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया; सुरक्षा कारणों से यात्री ट्रेनों में चेकिंग बढ़ाई गई

          कोरबा: जिले में दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद अलर्ट जारी किया गया है। जिला पुलिस और रेलवे आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया।

          यात्री ट्रेनों के पहुंचते ही डॉग स्क्वायड की मदद से ट्रेनों और यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई। स्टेशन परिसर, दूसरी एंट्री और आसपास के क्षेत्रों में भी जांच की गई। पार्सल यान केंद्र में बाहर से आने वाले सामानों की भी गहनता से जांच की गई।

          लावारिस पड़े सामानों की हो रही है जांच

          स्टेशन परिसर के बाहर लावारिस पड़े सामानों की भी जांच की गई। स्टेशन से कुछ दूरी पर स्थित साइकिल स्टैंड में विशेष रूप से उन वाहनों की पड़ताल की गई जो लंबे समय से खड़े थे या हाल ही में रखे गए थे।

          रेलवे आरपीएफ ने यात्रियों को जागरूक किया और सलाह दी कि यदि उन्हें कोई लावारिस या संदिग्ध वस्तु मिलती है, तो तुरंत रेलवे आरपीएफ पुलिस को सूचित करें। ट्रेन में किसी भी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी रेलवे पुलिस को देने की अपील भी की गई।

          सुरक्षा कारणों से यात्री ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गई है

          रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सुरक्षा कारणों से यात्री ट्रेनों में चेकिंग बढ़ा दी गई है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और लावारिस सामानों की लगातार जांच की जा रही है।

          रेलवे स्टेशन के अतिरिक्त, कोरबा पुलिस ने कोरबा बस स्टैंड, टीपी नगर बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी जांच अभियान चलाया।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories