कोरबा : जिले में धान खरीदी की सफल शुरुआत, पहले ही दिन 40 क्विंटल धान उपार्जित

              कोरबा (BCC NEWS 24): किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए कोरबा जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की धान खरीदी का शुभारंभ 15 नवंबर को सफलतापूर्वक किया गया। धान खरीदी के पहले ही दिन किसानों ने उत्साहपूर्वक अपनी उपज समर्थन मूल्य पर विक्रय की। उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री एस. के. जोशी ने बताया कि पहले दिन कुल 40 क्विंटल धान उपार्जित किया गया।

              सोनपुरी सहकारी समिति के किसान श्री फूल सिंह से 10 क्विंटल तथा पाली सहकारी समिति के किसान श्री धनंजय कुमार से 30 क्विंटल धान खरीदा गया। पहले दिन केवल इन्हीं दो किसानों को टोकन जारी किए गए थे और दोनों किसान निर्धारित समय पर खरीदी केंद्र पहुंचे। केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों का अधिकारी-कर्मचारियों ने फूलमाला और गमछा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद धान का नाप-तौल कर संपूर्ण प्रक्रिया सहजता और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर किसान खुशी और संतोष से भर गए। खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में जिले की 41 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित 65 धान उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा खाद्य एवं सहकारिता विभाग की टीम द्वारा उपार्जन केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि खरीदी कार्य सुगम, व्यवस्थित और पूरी तरह पारदर्शी रहे। धान उपार्जन की सफल शुरुआत से जिले भर के किसानों में उत्साह का माहौल है और आगामी दिनों में खरीदी कार्य के और सुचारू रूप से चलने की उम्मीद जताई जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : जल संचयन एवं भूजल संवर्धन की दिशा में अभिनव पहल

                              5 प्रतिशत मॉडल रिचार्ज स्ट्रक्चर टैंक एवं सोख्ता गड्ढा...

                              रायपुर : ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल

                              जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती अपनाने किया प्रेरितजनसमस्याओं के...

                              छत्तीसगढ़ : आमों की सुगंध और स्वाद से सराबोर हुआ रायपुर

                              राष्ट्रीय आम महोत्सव में उमड़ी आम प्रेमियों की भीड़शेफ...

                              Related Articles

                              Popular Categories