रायपुर : ग्राम मोखला की किसान किरण साहू धान की बिक्री के लिए पहुंची धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव

              • धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल, प्रकाश, इलेक्ट्रानिक मशीन सहित अन्य सुविधाओं की प्रशंसा की
              • धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल

              रायपुर: राज्य में धान खरीदी को लेकर किसानों में खुशी और उल्लास का माहौल है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। राजनांदगांव जिले के ग्राम मोखला की किसान श्रीमती किरण साहू धान की बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र भर्रेगांव पहुंची थी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में पेयजल, प्रकाश, इलेक्ट्रानिक मशीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन प्राप्त किया था। श्रीमती किरण साहू ने बताया कि उनके पास 3.40 एकड़ जमीन है और आज वे यहां 71.20 क्विंटल धान की बिक्री करने के लिए यहां पहुंची है। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना बहुत अच्छी है। सरकार धान की अच्छी कीमत दे रही है। इस योजना के कारण किसान समृद्ध हो रहे है। 

              श्रीमती किरण साहू ने बताया कि पिछले वर्ष समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के प्राप्त राशि से बेटी की शादी करवायी थी। यह योजना उनके परिवार के लिए मददगार साबित हो रही है। इस वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का निर्माण भी हो गया है। उन्होंने शासन की योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को तहेदिल से शुक्रिया अदा की। गौरतलब है कि धान खरीदी केन्द्रों में आधार आधारित बायोमैट्रिक खरीद प्रणाली के माध्यम से धान खरीदी का कार्य जारी है। धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध है। साथ ही इलेक्ट्रानिक तौल यंत्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सैनिकों और पूर्व सैनिकों को स्टाम्प शुल्क में 25% छूट

                              छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, ₹25 लाख तक की...

                              रायपुर : पीएम जनमन योजना से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं

                              मोबाइल मेडिकल यूनिट बनी ग्रामीणों के लिए राहत का...

                              रायपुर : महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50% शुल्क छूट

                              महिला सशक्तिकरण की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा...

                              रायपुर : कोटपा अधिनियम के तहत 20 फर्मों पर चालानी कार्रवाई

                              रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य...

                              Related Articles

                              Popular Categories