रायपुर : प्रदेश का समर्थन मूल्य अन्य राज्यों में सबसे अच्छा – कृषक चन्द्राकर

              • 280 क्विंटल धान बेचकर दुर्ग जिले में अव्वल किसान बने श्री राजेन्द्र चन्द्राकर
              • उपार्जन केन्द्र की उत्तम व्यवस्था पर किसानों ने जताया संतोष

              रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ करते हुए दुर्ग जिले के चंदखुरी ग्राम के एक अनुभवी किसान श्री राजेन्द्र चन्द्राकर ने अपनी धान विक्रय की प्रक्रिया पूरी की और शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। चंदखुरी ग्राम के निवासी श्री राजेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि वे पहले ही दिन धान बेचने के लिए आए हैं और उन्होंने कुल 700 बोरी, यानी 280 क्विंटल धान का विक्रय किया। इस प्रकार श्री चन्द्राकर खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान विक्रय करने वाले अव्वल किसान बने। उनकी खेती लगभग 25 एकड़ में फैली हुई है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके और अन्य किसान भाइयों के द्वारा ही इस उपार्जन कार्य का शुभारंभ हुआ है। 

              श्री चन्द्राकर ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धान खरीदी के लिए दिए जा रहे समर्थन मूल्य की सराहना करते हुए कहा कि धान का जो उपार्जन मूल्य प्रदेश में दिया जा रहा है, वह अन्य प्रदेशों की अपेक्षा सबसे अच्छा है। इस बेहतर मूल्य के कारण यहाँ के किसान कृषि कार्य करने के लिए काफी उत्साहित हैं। श्री चन्द्राकर ने कहा कि वह सरकार द्वारा दिए जा रहे उपार्जन मूल्य से वे संतुष्ट हैं। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए जा रहे समर्थन मूल्य हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। किसान श्री चन्द्राकर की संतुष्टि यह दर्शाती है कि शासन द्वारा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्थाओं एवं बेहतर समर्थन मूल्य से कृषकों में संतुष्टि और उत्साह का वातावरण है। इससे कृषकों में कृषि कार्य को लेकर भी उत्साह बढ़ रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा जिला अस्पताल बना भरोसे का केंद्र

                              ऑर्थाे विशेषज्ञ डॉ. संदीप वर्मा के नेतृत्व में 3...

                              रायपुर : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 23 जून 2026

                              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय...

                              Related Articles

                              Popular Categories