कोरबा: सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर डकैती मामले में गिरफ्तारी, पुलिस ने 19 आरोपियों को पकड़ा, 100 CCTV फुटेज खंगाले, 250 लोगों से पूछताछ के बाद लिया एक्शन

              कोरबा: जिले में सौम्या चौरसिया की क्लासमेट के घर पर डकैती हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां आरोपियों के परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

              परिजनों का आरोप था कि पकड़े गए लोग डकैती में शामिल नहीं हैं और उन्हें जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर पुलिसवाला चोर है के नारे लगाए।

              अरेस्ट किए गए आरोपी कोरबा के अलावा जांजगीर-चांपा और शक्ति जिले के भी हैं। जिन्हें पुलिस की 5 टीम ने करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले ने और 250 से अधिक लोगों से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया है।

              देखिए पहले ये तस्वीरें…

              डकैती के आरोपियों को पुलिस जिला जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुलाइजा कराने के लेकर पहुंची थी।

              डकैती के आरोपियों को पुलिस जिला जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल मुलाइजा कराने के लेकर पहुंची थी।

              19 आरोपियों को पुलिस वाहन के जरिए कोर्ट लेकर पहुंची।

              19 आरोपियों को पुलिस वाहन के जरिए कोर्ट लेकर पहुंची।

              अस्पताल परिसर में आरोपियों के परिजनों ने जमकर नारेबाजी की।

              अस्पताल परिसर में आरोपियों के परिजनों ने जमकर नारेबाजी की।

              बड़ी संख्या में महिलाएं अस्पताल पहुंची थीं।

              बड़ी संख्या में महिलाएं अस्पताल पहुंची थीं।

              जानिए क्या है पूरा मामला ?

              दरअसल, तराईडांड गांव में 14 नवंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद शत्रुघ्न दास के परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। देर रात करीब 1 बजे, 15 से अधिक हथियारबंद डकैत घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर अंदर घुसे।

              इस दौरान डकैतों ने शत्रुघ्न दास और उनकी पत्नी की कनपटी पर बंदूक तान दी। परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बना लिया। सभी सदस्यों को बंधक बनाया। इसके बाद डकैतों ने पूछा कि पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया के 20-25 लाख रुपए कहां हैं।

              इस दौरान डकैतों ने बच्चों से पैसों के बारे में जानकारी लेने की धमकी भी दी। वे कह रहे थे कि अगर उन्होंने पैसों के बारे में उन्हें नहीं बताया, तो वे सबको मार डालेंगे। डकैत साढ़े 5 लाख रुपए के गहने और डेढ़ लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गए। ये गहने बेटी की शादी के लिए खरीदे गए थे।

              किसान शत्रुघ्न दास परिवार के साथ रहते हैं, जो कि पेशे से किसान हैं।

              किसान शत्रुघ्न दास परिवार के साथ रहते हैं, जो कि पेशे से किसान हैं।

              सौम्या चौरसिया की क्लासमेट थी बबीता

              घर के मुखिया शत्रुघन दास ने बताया कि बबीता दास मेरी बेटी है, जो मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की क्लासमेट थी। कांग्रेस शासनकाल में सौम्या चौरसिया के घर पर ही रहती थी, लेकिन सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी के बाद बबीता घर लौट आई है।

              शत्रुघन दास ने बताया कि डकैतों को बबीता और सौम्या के बारे में जानकारी रही होगी, तभी साजिश के तहत हथियार लेकर आए थे। डकैतों के हाथों में तलवार और बंदूकें थी। डकैतों ने बच्ची को कब्जे में लेकर पूरे घर की तलाशी ली।

              शत्रुघन दास ने बताया कि पहले दिन वे दहशत में होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं बता पाए थे। आरोपी बार-बार सौम्या चौरसिया का नाम लेकर उसके पैसे के बारे में पूछ रहे थे और धमकी दे रहे थे। डकैतों ने तीन बच्चों पर कट्टा तान दिया था, जबकि कुछ तलवार लेकर खड़े थे।

              शत्रुघन दास घर पर एक राशन दुकान का संचालन करते हैं।

              शत्रुघन दास घर पर एक राशन दुकान का संचालन करते हैं।

              पुलिस की जांच और टीम गठन

              पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच तेज कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए 50 पुलिसकर्मियों की 5 टीम में बनाई गई। टीम ने अलग-अलग स्तर पर जांच की। इसके अलावा लगभग 100 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 250 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई।

              जांजगीर-चांपा और सक्ती से भी गिरफ्तारी

              मंगलवार को पुलिस टीम ने कोरबा के अलावा जांजगीर-चांपा और सक्ती में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। जिसके बाद सभी को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल अस्पताल मुलाइजा कराने के लिए गई। गिरफ्तारी के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए और जमकर हंगामा करने लगे।

              उनका कहना था कि जिन्हें पकड़ा गया है वो डकैती में शामिल नहीं हैं और उन्हें जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। हालांकि, मुलाइजा के बाद पुलिस अब उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई है।


                              Hot this week

                              KORBA : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण

                              कोरबा (BCC NEWS 24): नगर विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य,...

                              Related Articles

                              Popular Categories