KORBA : ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु अनुसूचित जाति के लिए बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही हेतु अंतिम तिथि निर्धारित

        कोरबा (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी, शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पोलिटेक्निक, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई एवं डाईट आदि में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों, जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है तथा इन संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है कि शिक्षा सत्र 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/  वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23  एवं वर्ष 2023-24 हेतु अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 और वर्ष 2024-25 हेतु अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। उक्त निर्धारित तिथि के पश्चात् विद्यार्थियों को अवसर प्रदाय नहीं किया जायेगा।



                Hot this week

                रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश

                मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने परिवारजनों के साथ...

                रायपुर : गणपति बप्पा की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर बस्तर की महिलाओं ने हुनर से कमाए 1.80 लाख रुपए

                गणेश चतुर्थी पर 52 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं बनाकर स्व-सहायता...

                Related Articles

                Popular Categories