रायपुर : सुव्यवस्थित धान खरीदी से किसान अकबर सिंह बंदे में उत्साह

          • समर्थन मूल्य में वृद्धि से बढ़ा किसानों का रुझान, कृषि क्षेत्र में दिखा सकारात्मक प्रभाव

          रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किए जाने और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था के कारण इस वर्ष किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य किसानों की आर्थिक मजबूती के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के समग्र विकास में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है।

          अकबर सिंह बंदे ने 72 क्विंटल धान किया विक्रय

          विकासखंड मोहला के ग्राम तेलीटोला निवासी किसान अकबर सिंह बंदे ने गोटाटोला धान खरीदी केंद्र में 72 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि सीएससी चॉइस सेंटर गोटाटोला में टोकन कटवाने से लेकर धान तौल और भुगतान तक पूरी प्रक्रिया सरल, सुगम और व्यवस्थित रही।

          बेहतर समर्थन मूल्य से खेती में बढ़ा निवेश — किसान अकबर सिंह

          श्री अकबर सिंह ने कहा कि उचित समर्थन मूल्य मिलने से न सिर्फ उनकी आय बढ़ी है, बल्कि खेती में निवेश के प्रति किसानों का आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार की नीति और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था ने किसानों को वास्तविक लाभ पहुंचाया है।

          खरीदी केंद्र की सुविधाओं की किसानों ने की सराहना

          उन्होंने गोटाटोला खरीदी केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, बैठक व्यवस्था, बारदाना, तौल मशीन, पेयजल और सहायकों की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। किसान अकबर सिंह ने कहा कि इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों का भरोसा बढ़ाया है और कृषि के प्रति उनका रुझान भी सुदृढ़ हुआ है।



                    Hot this week

                    रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप आज कोरबा जिले के प्रवास पर

                    अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न...

                    Related Articles

                    Popular Categories