कर्नाटक: बेंगलुरु में बदमाशों ने ATM कैश वैन से 7 करोड़ लूटे, RBI अफसर बनकर गाड़ी को रोका और फिर कैश लेकर फरार हो गए, लुटेरों ने 30 मिनट में दिया वारदात को अंजाम; ड्राइवर-सिक्योरिटी गार्ड हिरासत में

              कर्नाटक: बेंगलुरु में बदमाशों ने एक ATM कैश वैन से 7 करोड़ रुपए लूट लिए। घटना बुधवार दोपहर 12:30 बजे की है। बदमाशों ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक का अधिकारी बताकर कैश वैन को रास्ते में रोक लिया और कैश लेकर फरार हो गए।

              पुलिस को वैन बाद में जयदेव डेयरी सर्कल फ्लाईओवर के पास मिली। पुलिस ने ड्राइवर, दो सुरक्षाकर्मियों और एक कैश डिपॉजिटर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वैन कैश मैनेजमेंट सर्विस (CMS) कंपनी की है।

              पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि CMS के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। मामला सिद्धापुराद पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है।

              यह फुटेज सुबह 11:55 बजे की है। बदमाश कार में कैश वैन का पीछा करते दिखे।

              यह फुटेज सुबह 11:55 बजे की है। बदमाश कार में कैश वैन का पीछा करते दिखे।

              बदमाशों ने वारदात को 30 मिनट में अंजाम दिया

              पुलिस में दर्ज FIR के मुताबिक CMS के ऑफिस से वैन सुबह 9.30 बजे HDFC बैंक की ओर रवाना हुई थी। दोपहर 12.24 बजे JP नगर स्थित HDFC करेंसी चेस्ट से 7.11 करोड़ रुपए लिए। नोटों को ट्रंकों में पैक कर वाहन में रखा गया। दोपहर 12.30 बजे इसी दौरान 5 से 6 व्यक्ति आए और RBI अधिकारी होने का दावा करने लगे।

              इस दौरान उन्होंने सभी को वैन से नीचे उतरने को कहा। कस्टोडियन आफताब और सुरक्षा प्रभारी राजन्ना और तममय्या को इनोवा में बैठाकर ले गए, जबकि ड्राइवर को अकेले वैन आगे ले जाने को कहा गया। बाद में दोपहर एक बजे वैन जयदेव डेयरी सर्कल फ्लाईओवर पर मिली। बदमाशों ने इस पूरी घटना को आधे घंटे में अंजाम दिया।

              इसी कार से वारदात को अंजाम दिया गया। इस पर नंबर प्लेट स्विफ्ट की लगी थी।

              इसी कार से वारदात को अंजाम दिया गया। इस पर नंबर प्लेट स्विफ्ट की लगी थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : सहकारिता मंत्री 28 जुलाई को लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक

                              शासकीय योजनाओं की होगी समीक्षा​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला स्पोर्ट्स कॉनक्लेव 28 जुलाई को रायपुर में

                              खेल प्रशासक, विशेषज्ञ, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट और नामचीन खिलाड़ी खेल...

                              रायपुर : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

                              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

                              Related Articles

                              Popular Categories