नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 13 नए चेहरों के साथ 26 मंत्रियों को कैबिनेट में किया गया शामिल; इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8 और चिराग के 2, हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया

          पटना: नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गांधी मैदान में गुरुवार को हुए भव्य समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे।

          डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। वहीं 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। जिनमें 14 बीजेपी कोटे से, 8 जदयू से, 2 लोजपा (R) से जबकि हम और कुशवाहा की पार्टी से 1-1 को मंत्री बनाया गया है। इस मंत्रिमंडल में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है। जदयू ने जमा खान को फिर मंत्री बनाया है।

          शपथ के बाद पीएम मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, यूपी, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी शपथ समारोह में शामिल हुए। मंच पर चिराग पासवान ने मांझी और जेपी नड्डा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

          नीतीश कैबिनेट में 13 नए चेहरों को मौका

          नीतीश कैबिनेट में इस बार नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। चिराग की पार्टी से 2 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसमें संजय सिंह भी शामिल हैं।

          संजय सिंह महुआ से चुनाव जीते हैं। उन्होंने लालू यादव के बेटे तेजप्रताप को हराया था।

          अब 10 तस्वीरों में देखिए शपथ ग्रहण

          नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

          नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

          शपथ ग्रहण के बाद साइन करते नीतीश कुमार।

          शपथ ग्रहण के बाद साइन करते नीतीश कुमार।

          शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार PM मोदी से मिलने पहुंचे।

          शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार PM मोदी से मिलने पहुंचे।

          एक साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।

          एक साथ पांच मंत्रियों ने शपथ ली।

          शपथ ग्रहण के बाद मोदी ने गमछा घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।

          शपथ ग्रहण के बाद मोदी ने गमछा घुमाकर लोगों का अभिवादन किया।

          PM मोदी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

          PM मोदी ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया।

          मंच पर नीतीश का हाथ पकड़े PM मोदी।

          मंच पर नीतीश का हाथ पकड़े PM मोदी।

          मंच पर मांझी के पैर छूते चिराग पासवान।

          मंच पर मांझी के पैर छूते चिराग पासवान।

          चिराग पासवान ने मंच पर जेपी नड्‌डा के पैर छुए।

          चिराग पासवान ने मंच पर जेपी नड्‌डा के पैर छुए।

          मंच पर नायडू और शाह इस तरह से बात करते दिखाई दिए।

          मंच पर नायडू और शाह इस तरह से बात करते दिखाई दिए।



                    Hot this week

                    रायपुर : नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित

                    उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सभी...

                    Related Articles

                    Popular Categories