KORBA : डे केयर सेंटर-सियानगुड़ी संचालन हेतु समिति गठित

          कोरबा (BCC NEWS 24): कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा वरिष्ठ नागरिकों हेतु 25 सीटर डे केयर-सेंटर-सियानगुड़ी संचालन करने हेतु 08 सदस्यीय जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं अभिसरण समिति गठन का आदेश  जारी किया गया है। जारी आदेश  के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा समिति के अध्यक्ष होंगे और अपर आयुक्त नगर पालिक निगम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अधीष्ठता चिकित्सा महाविद्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, उपसंचालक समाज कल्याण तथा जिला खेल अधिकारी को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories