रायपुर : मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले में धान खरीदी प्रभारियों की हड़ताल समाप्त

          • धान खरीदी प्रक्रिया जिले में लगातार सुचारू रूप से संचालित

          रायपुर: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी कार्य शुरू करने से पहले धान खरीदी प्रभारियों द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही थी। धान खरीदी प्रभारियों ने आज कलेक्टोरेट कार्यलय में अपर कलेक्टर के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। इससे जिले में धान खरीदी कार्य अब और अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित होगा।

          जिले में धान बेचने के लिए कुल 42,038 किसानों ने अब तक पंजीयन कराया है, जिसमें विकासखंड अंबागढ़ चौकी के 16,910 मोहला के 13,078 और मानपुर के 12,050 किसान शामिल हैं। जारी टोकन के अनुसार अब तक विकासखंड अंबागढ़ चौकी के 459, मोहला के 99 और मानपुर के 103 किसानों से कुल 661 किसानों का धान खरीदा जा चुका है।

          जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में सफाई, पानी, डरेनज और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर दी गई हैं, ताकि धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। धान खरीदी प्रभारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद यह कार्य और तेजी से आगे बढ़ेगा। इस वर्ष धान के जल्द उठाव के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम तेलीटोला में विशेष संग्रहण केंद्र भी स्थापित किया है। इससे किसानों को धान बेचने में आसानी होगी और जिले का धान समय पर निराकरण हो सकेगा। किसान इस प्रक्रिया से लाभांवित होंगे और खरीदी कार्य की गति बढऩे से उन्हें जल्द भुगतान भी सुनिश्चित होगा।



                    Hot this week

                    रायपुर : असहाय महिला के पक्के मकान का सपना हुआ साकार

                    प्रधानमंत्री आवास योजना ने अशक्का यालम को दिया सुरक्षित...

                    रायपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने दिए जनहितकारी योजनाओं में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश

                    पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाना प्राथमिकता:...

                    रायपुर : ‘हर किसान के घर कड़कनाथ’ से बीजापुर में बढ़ रही किसानों की आय

                    वैज्ञानिक कुक्कुट पालन से किसानों को मिला अतिरिक्त आय...

                    Related Articles

                    Popular Categories