रायपुर : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 260 श्रद्धालु होंगे रवाना

          रायपुर: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत कोंडागांव जिले के वरिष्ठ नागरिकों, विधवा एवं परित्यक्त महिलाओं के लिए विशेष तीर्थ यात्रा का लाभ दिलाया जाएगा। यह यात्रा 27 नवम्बर 2025 से 02 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है।  इसी क्रम में बुधवार को 11 अनुरक्षक सहित 260 तीर्थ यात्रियों को रवाना किया जाएगा सामाज कल्याण उप संचालक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले के लिए निर्धारित 260 यात्रियों को इस तीर्थ यात्रा में सम्मिलित किया जाएगा। योजना अंतर्गत यात्रियों को कामाख्या देवी मंदिर, नवग्रह मंदिर, वशिष्ठ मुनि आश्रम, उमानंद मंदिर, शिवजी का मंदिर, शंकर देव कला क्षेत्र गुवाहाटी के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।



                    Hot this week

                    रायपुर : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

                    स्वतंत्रता दिवस पर 'जय गढ़िया बाबा दल' ने बिखेरा...

                    Related Articles

                    Popular Categories