रायपुर : मुक्तिधाम और तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए 2.04 करोड़ स्वीकृत

              • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी

              रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा राजनांदगांव जिले के लालबहादुर नगर नगर पंचायत में दो तालाबों तथा मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए दो करोड़ चार लाख 42 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि मंजूर की गई है।

              सूडा द्वारा लालबहादुर नगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में आई.टी.आई. तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख 85 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 में ही छप्पन बांधा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ छह लाख 90 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-1 में मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए सूडा द्वारा 46 लाख 67 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम नियमों में बड़ा बदलाव

                              24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र पूरी प्रक्रिया हुई ऑनलाइनस्व-घोषणा...

                              रायपुर : खरीफ सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण, किसानों को समय पर मिल रही खाद

                              7,110 मीट्रिक टन उर्वरक वितरित, महासमुंद जिले में पर्याप्त...

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

                              चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्तरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories