बांग्लादेश: पूर्व PM शेख हसीना के लॉकर से 9 किलो सोने के गहने बरामद, भ्रष्टाचार का केस दर्ज करने की तैयारी में जुटी एजेंसी

              ढाका: बांग्लादेश में शेख हसीना के लॉकर से 832 भरी (करीब 9 किलो) सोने के गहने बरामद किए गए हैं। ये गहने एग्रीनी बैंक के 2 लॉकल में रखे हुए थे। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद इन्हें जब्त कर लिया गया था। कोर्ट की अनुमति के बाद मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इन्हें खोला गया।

              बांग्ला अखबार प्रथोम अलो के मुताबिक बांग्लादेश के एंटी करप्शन कमीशन (ACC) शेख हसीना के खिलाफ अब भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के नए मामले दर्ज करने की तैयारी में है। उन पर अपनी संपत्ति छिपाने और टैक्स चोरी का आरोप लगाया जाएगा।

              नेशनल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू इस समय शेख हसीना पर लगे टैक्स चोरी के आरोपों की जांच कर रहा है। साथ ही एंटी करप्शन कमीशन यह पता लगा रहा है कि क्या शेख हसीना और उनके परिवार ने अवैध तरीकों से संपत्ति इकट्ठा की थी।

              ACC की याचिका के बाद अदालत ने शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय, उनकी बेटी साइमा वाजेद पुतुल, उनकी बहन शेख रिहाना, और अन्य संबंधित लोगों के बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दे दिया है।


                              Hot this week

                              रायपुर : उच्च स्तरीय छानबीन समिति की आगामी बैठक 1 जून को होगी आयोजित

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान...

                              रायपुर : मनरेगा की जल क्रांति से बदली गांव की तकदीर

                              सामुदायिक सिंचाई कूप बना किसानों की समृद्धि का आधारअब...

                              रायपुर : पीएमईजीपी योजना से युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

                              ’ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष श्रेणी को मिलेगी 35 प्रतिशत...

                              Related Articles

                              Popular Categories