महाराष्ट्र: मुंबई के मंदिर में काली माता की मूर्ति का श्रृंगार मदर मैरी जैसा, गले में क्रॉस, गोद में बच्चा; पुजारी बोला- देवी ने सपने में ऐसा करने को कहा

              महाराष्ट्र: मुंबई में चेंबूर इलाके के एक मंदिर में देवी काली माता की मूर्ति को ईसाई समुदाय की मदर मैरी की तरह सजाने का मामला सामने आया है। मूर्ति को क्रॉस पहनाया गया। मंदिर में लाल कपड़ा लगाया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

              शिकायत पर पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। जो वीडियो वायरल है उसमें नजर आ रहा है कि मंदिर में एक युवक पहुंचा हुआ है। वो वीडियो शूट कर रहा है। युवक काली माता के मंदिर की ओर बढ़ता है। मंदिर के पठ बंद हैं। जाली से वो दिखाता है कि काली माता को मदर मेरी की तरह वेशभूषा पहनाई गई है। जैसे मदर मैरी की मूर्ति होती है, वैसा ही सजाया गया है।

              काली माता के सिर पर क्राउन रखा गया है। मंदिर के अंदर लाल कपड़ा लगा नजर आ रहा है। साथ ही चर्च जैसी लाइटिंग की गई है। मूर्ति के आग दिए की जगह मोमबत्ती जलती नजर आ रही हैं। साथ ही काली माता को गोद में बच्चा लिए दिखाया गया है।

              वीडियो वायरल होने पर शिकायत के बाद पुलिस ने मंदिर के पुजारी रमेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कहा- काली माता ने मुझे सपना दिया और कहा कि मेरा मदर मैरी के जैसा श्रृंगार करो। पुलिस ने पुजारी के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत की धारा में केस दर्ज किया है। फिलहाल वो 2 दिन की पुलिस रिमांड में है।

              मंदिर की 3 तस्वीरें….

              मुंबई के चेंबूर इलाके के मंदिर में माता काली की मूर्ति को मदर मेरी की तरह सजाया।

              मुंबई के चेंबूर इलाके के मंदिर में माता काली की मूर्ति को मदर मेरी की तरह सजाया।

              काली माता की मूर्ति को मदर मैरी की पोशाक पहनाई। गले में क्रॉस डाला, गोद में बच्चे बिठाया।

              काली माता की मूर्ति को मदर मैरी की पोशाक पहनाई। गले में क्रॉस डाला, गोद में बच्चे बिठाया।

              काली माता के मंदिर में दिए की जगह मोमबत्ती जलाई गईं। क्रिसमस जैसी लाइटिंग की गई।

              काली माता के मंदिर में दिए की जगह मोमबत्ती जलाई गईं। क्रिसमस जैसी लाइटिंग की गई।

              UP: मंदिर पर आई लव मोहम्मद के नारे लिखे

              उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भगवानपुर और बुलाकगढ़ी गांव में 25 अक्टूबर को मंदिर की दीवारों पर आई लव मोहम्मद लिखा पाया गया था। जांच में सामने आया था 4 हिंदू युवकों ने ही इस काम को अंजाम दिया था। क्यों वे अपने पड़ोसी मुस्लिम शख्स को फंसाना चाहते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्प्रे केन भी बरामद की थी।


                              Hot this week

                              रायपुर : पक्का आवास मिलने से जीवन में आई खुशहाली

                              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ राज्य...

                              रायपुर : ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा

                              दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल रायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories