रायपुर : महतारी वंदन योजना : प्रदेश में 69.26 लाख हितग्राहियों के आधार दर्ज, 4.18 लाख का ई-केवायसी शेष

          रायपुर: प्रदेश में संचालित महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के ई-केवायसी की प्रक्रिया को तेज गति प्रदान की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में योजना पोर्टल में कुल 69 लाख 26 हजार 466 पात्र हितग्राहियों के आधार कार्ड/नंबर दर्ज हैं। इनमें से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा ई-केवायसी किए गए ऐसे हितग्राही, जो महतारी वंदन योजना के कॉमन हितग्राही हैं, उन्हें शासन द्वारा ई-केवायसी पूर्ण मानते हुए शामिल किया गया है।

          विभाग के अनुसार अब लगभग 4 लाख 18 हजार 631 हितग्राहियों का ही ई-केवायसी शेष है। ये हितग्राही प्रदेश के सभी 33 जिलों के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवासरत हैं। अगली किश्त के भुगतान से पूर्व इन सभी चयनित हितग्राहियों का ई-केवायसी पूर्ण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

          गत 05 नवंबर 2025 से प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड में व्हीएलई के माध्यम से ई-केवायसी की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। हितग्राहियों को प्रक्रिया के दौरान केवल अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा। शेष सभी पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी पूरा कर लिया जाएगा, ताकि योजना की आगामी किश्तों का भुगतान निर्बाध रूप से किया जा सके और किसी भी हितग्राही को लाभ से वंचित न होना पड़े।



                    Hot this week

                    रायपुर : नक्सल पीड़ित परिवार के सदस्य को मिली शासकीय सेवा में अनुकम्पा नियुक्ति

                    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से प्रभावित...

                    रायपुर : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप

                    स्वतंत्रता दिवस पर 'जय गढ़िया बाबा दल' ने बिखेरा...

                    रायपुर : स्वतंत्रता दिवस पर मुंगेली में गूंजा ‘उल्लास’ का संदेश

                    महाचौपाल के जरिए जन-जन तक पहुंची साक्षरता की अलखआजादी...

                    रायपुर : हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह

                    प्रभारी सचिव राजेश सिंह राणा ने लाइवलीहुड कॉलेज में...

                    Related Articles

                    Popular Categories