KORBA : जटगा धान उपार्जन केंद्र में एसडीएम का आकस्मिक निरीक्षण, 45 कट्टी संदिग्ध धान जब्त

        कोरबा (BCC NEWS 24): एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे द्वारा आज 28 नवंबर को धान उपार्जन केंद्र जटगा, तहसील पसान का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किसान शेर सिंह पिता अंगद सिंह द्वारा लाए गए 45 कट्टी धान का तौल पर्ची प्रस्तुत नहीं किया गया। धान की वैधता संदिग्ध पाए जाने पर उसे जब्त किया गया। जब्त धान को धान उपार्जन केंद्र जटगा के प्रबंधक श्री नारायण मरकाम को सुपुर्द किया गया तथा मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई हेतु मंडी सचिव कटघोरा को सूचना प्रेषित की गई।



                Hot this week

                रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती

                हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती...

                Related Articles

                Popular Categories