Monday, February 16, 2026

              गुजरात: अहमदाबाद में प्रेमी ने प्रेमिका के सामने खुद को आग लगाई, मौत, जलती हुई हालत में ही अस्पताल की पहली मंजिल से कूदा था युवक; इलाज के दौरान दम तोड़ा

              गुजरात: अहमदाबाद में एक लड़के ने निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली लड़की के सामने खुद को आग लगा ली। इसके बाद जलती हुई हालत में ही उसके हॉस्पिटल की पहली मंजिल से नीचे कूद गया। इलाज के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है।

              सरखेज पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 28 वर्षीय कामरान के रूप में हुई है। कामरान पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। वह पिछले काफी समय से उस पर उसका प्रपोजल एस्सेप्ट करने का दबाव डाल रहा था। लड़की ने यह बात अपने घरवालों को भी बता दी थी। लड़की एक निजी हॉस्पिटल में नर्स है।

              लोगों ने कपड़े डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

              लोगों ने कपड़े डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

              कुछ दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाई।

              कुछ दुकानदारों ने पानी डालकर आग बुझाई।

              पेट्रोल लेकर पहुंचा था अस्पताल

              गुरुवार की रात कामरान सीधे लड़की के हॉस्पिटल जा पहुंचा। यहां भी दोनों के बीच बहस हुई। इसी दौरान कामरान ने अपने कपड़ों में छिपा रखी पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। लड़की और हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन तभी कामरान ने लाइटर निकालकर खुद को आग लगा ली।

              लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पहली मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे डेंटल क्लीनिक का टीन का शेड था। कामरान इसी शेड पर गिरा। लोगों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

              आग बुझने के बाद झुलसी हालत में युवक।

              आग बुझने के बाद झुलसी हालत में युवक।

              लड़की भी सिविल हॉस्पिटल में एडमिट

              सरखेज थाने के पीआई एसए गोहिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में होने के चलते मृतक के बयान दर्ज नहीं किए जा सके थे। लेकिन, जानकारी मिली है कि यह एकतरफा प्रेम का मामला है। मृतक को बचाने में लड़की भी झुलस गई थी। उसका भी सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स की परमिशन के बाद उसका बयान भी दर्ज किया जाएगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन

                              आत्मनिर्भरता और तकनीकी समृद्धि की नई राह खोलेगा एग्रीटेक...

                              रायपुर : लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन

                              अलका चंद्राकर और वैशाली रायकवार की प्रस्तुतियों ने देर...

                              रायपुर: समाज के संगठित और जागरूक होने से विकास को मिलती है मजबूती- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

                              अन्नदाता भाइयों-बहनों की समृद्धि ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता...

                              Related Articles

                              Popular Categories