रायपुर : 45 वर्षीय अन्नदाता बनारसी यादव ने सरकार पर जताया भरोसा

              • 68.80 क्विंटल धान बेचकर कहा-सबसे अधिक दाम के साथ सरकार ने किसानों का बढ़ाया सम्मान

              रायपुर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच आज  कोरिया जिले के सलबा समिति में ग्राम सारा के 45 वर्षीय किसान श्री बनारसी यादव पिता देवनन्दन यादव ने धान विक्रय किया। उनके पास कुल 1.3300 हेक्टेयर का पंजीकृत रकबा है। उन्होंने टोकन समिति के माध्यम से सहजता से टोकन प्राप्त कर उपार्जन केंद्र में पहुंचकर 68.80 क्विंटल धान की बिक्री पूरी की। धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती-बाड़ी, दैनिक आवश्यकताओं और कर्ज भुगतान के लिए करेंगे।

              धान खरीदी में तकनीकी सुविधाओं के उपयोग से किसानों की प्रक्रिया अब अधिक पारदर्शी और समय बचाने वाली हो गई है, जिसका लाभ श्री बनारसी जैसे अनेक किसान उठा रहे हैं। सरकार के निर्णयों पर विश्वास जताते हुए श्री बनारसी यादव ने कहा- श्री विष्णु देव साय सरकार किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरे देश में सबसे अधिक दाम पर धान खरीद रही है। यह हमारे लिए गर्व और भरोसे की बात है।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव

                              रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’16 विधाओं...

                              रायपुर : खरीफ सीजन की तैयारी पूरी, किसानों को समय पर मिल रहे हैं बीज और उर्वरक

                              बीजापुर जिले की सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, वितरण...

                              Related Articles

                              Popular Categories