रायपुर : तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार निर्माण के लिए 2.67 करोड़ मंजूर

              • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा आदेश जारी

              रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा बेमेतरा जिले के थानखम्हरिया नगर पंचायत में तालाब सौंदर्यीकरण, मुक्तिधाम उन्नयन, मांगलिक भवन तथा हाट-बाजार के निर्माण के लिए दो करोड़ 66 लाख 75 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। नगरीय प्रशासन विभाग के राज्य प्रवर्तित योजनाओं के अंतर्गत इन कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

              सूडा द्वारा थानखम्हरिया नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-4, वार्ड क्रमांक-5, वार्ड क्रमांक-6 एवं वार्ड क्रमांक-8 में कईहा तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 73 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। थानखम्हरिया में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-9 में मुक्तिधाम के उन्नयन एवं अतिरिक्त सुविधाओं के लिए 47 लाख 75 हजार रुपए तथा हॉट-बाजार के निर्माण के लिए 50 लाख रुपए भी सूडा द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : करवां जलाशय योजना को 27.28 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति

                              680 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा लाभरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              रायपुर : संघर्ष से समृद्धि तक के सफर की मिसाल

                              बिहान मिशन से जुड़कर बदली जिंदगीलखपति दीदी बनने की...

                              रायपुर : गंगरेल बांध के उन्नयन को मिली रफ्तार

                              65.5 करोड़ से बढ़ेगी बांध की उम्रडैम सेफ्टी पर...

                              Related Articles

                              Popular Categories