महाराष्ट्र: प्रेमिका ने प्रेमी की लाश से की शादी, पिता-भाईयों ने कर दी थी हत्या, शादी की रस्में पूरी कर कहा- हमारा प्यार जीत गया

              महाराष्ट्र: नांदेड़ में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की लड़की के घरवालों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद लड़की युवक के घर गई और प्रेमी के मृत शरीर से शादी कर ली। प्रेमी के हाथों से ही माथे पर सिंदूर लगाया और उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम खाई। यह घटना नांदेड के इटवारा इलाके की है।

              प्रेमी के हत्यारों अपने पिता और भाईयों के लिए मौत की सजा मांगते हुए प्रेमिका ने कहा- उसकी मौत में भी हमारा प्यार जीत गया और मेरे पिता और भाई हार गए। प्रेमिका ने आगे कहा कि उसने उससे शादी इसलिए की, क्योंकि भले ही सक्षम मर चुका है, लेकिन उसका प्यार अभी भी जिंदा है।

              28 नवंबर कोसक्षम का अंतिम संस्कार किया गया। इनसेट में सक्षम।

              28 नवंबर कोसक्षम का अंतिम संस्कार किया गया। इनसेट में सक्षम।

              सक्षम को पहले गोली मारी गई, सिर कुचला

              नांदेड़ के रहने वाले सक्षम (22) और आंचल (20) तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन सक्षम की दूसरी जाति के होने के चलते आंचल के घरवालों को रिश्ता पसंद नहीं था। साथ ही वे आंचल पर सक्षम से अलग होने का दबाव बना रहे थे।

              आंचल और सक्षम कोर्ट मैरिज करने की योजना बना रहे थे। जब यह बात आंचल के पिता और भाईयों को मालूम हुई तो उन्होंने बहाने से सक्षम को मिलने बुलाया और उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसके सीने में गोली मार दी। आरोपियों ने पत्थरों से उसका सिर भी कुचल दिया।

              सक्षम की डेड बॉडी के साथ शादी की रस्में पूरी करती हुई आंचल।

              सक्षम की डेड बॉडी के साथ शादी की रस्में पूरी करती हुई आंचल।

              आंचल ने सक्षम का हाथ पकड़कर मांग में सिंदूर भरा

              पोस्टमॉर्टम के बाद सक्षम का शव उसके घल ले जाया गया। आंचल भी वहां पहुंची। वो सक्षम के शव के पास बैठकर रोती रही, इसके बाद उसने सक्षम के शव के साथ विवाह की रस्में निभाईं। आंचल ने अपने ही हाथों से सक्षम को हल्दी भी लगाई। सक्षम के हाथों से अपनी मांग भरी।

              आंचल ने कहा- मेरे पिता और भाइयों ने हमें अलग करना चाहा। उन्होंने उसे मार दिया, लेकिन वे हार गए और मेरा प्रेमी मरकर भी जीत गया। आंचल ने साफ कहा है कि वह अपने पिता और भाइयों को कठोर सजा दिलवाना चाहती है।

              वहीं, पुलिस ने इस मामले में सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी गजानन बालाजीराव मामिलवाड़ , साहिल ठाकुर, जयश्री मदनसिंह ठाकुर, सोमश लाखे और वेदांत शामिल हैं।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य

                              पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया...

                              रायपुर : कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई

                              वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की...

                              Related Articles

                              Popular Categories