रायपुर : घंघरी में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.68 करोड़ रूपए स्वीकृत

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा सरगुजा जिले के विकासखण्ड-अंबिकापुर की घंघरी में एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 68 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना से निस्तारी, भूजल संवर्धन, पेयजल, आवागमन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। सिंचाई योजना के निर्माण कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार, जल संसाधन विभाग अंबिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।


                              Hot this week

                              रायपुर : इंडक्शन फर्नेस में रिसाव, बड़ा हादसा टला

                               जांच के बाद यूनिट अस्थायी रूप से बंदरायपुर (BCC...

                              Related Articles

                              Popular Categories