Sports Desk: भारत-साउथ अफ्रीका पहला टी-20 मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में, बाराबती स्टेडियम में 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

            कटक: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर शहर और स्टेडियम की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। करीब 45 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है और उनके लिए सुरक्षा व सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

            रविवार को भारतीय टीम कटक पहुंची। दोनों टीमों को भुवनेश्वर एयरपोर्ट से चार बसों के जरिए कटक लाया गया। यहां खिलाड़ियों ने करीब 45 मिनट ग्राउंड पर बिताया और फिर होटल लौट गए।

            भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर कटक पहुंचे।

            भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर कटक पहुंचे।

            स्टेडियम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

            स्टेडियम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भुवनेश्वर से कटक तक आने वाले रूट चार्ट और ट्रैफिक प्लान की भी विस्तार से समीक्षा की गई है। अभ्यास और मैच के दिन खिलाड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसी के तहत टीम बसों की कारकेड रिहर्सल भी कराई गई, ताकि किसी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके।

            नीचे 2 GIF में प्लेयर्स की एंट्री देखिए…

            कटक में वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन।

            कटक में वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन।

            भारतीय टीम के साथ तिलक वर्मा भी कटक पहुंची।

            भारतीय टीम के साथ तिलक वर्मा भी कटक पहुंची।

            9 दिसंबर को पहला टी-20 मैच

            कटक में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी-20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। टीम इंडिया ने वनडे सीरीज को 2-1 से जीता है, जबकि उसे 2 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा है।


                          Hot this week

                          कोरबा: म्हिला कृषक सम्मेलन आयोजित

                          कोरबा (BCC NEWS 24): अंतराष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के...

                          कोरबा: दूसरे दिवस की रामलीला के प्रमुख आकर्षक रहे हनुमान अंश मूवी के नायक शोभिनव सत्य

                          उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने श्रीरामलला जी की प्रतिमा...

                          Related Articles

                          Popular Categories