KORBA : एंटी रैबीज टीकाकरण हेतु दशहरा मैदान में 09 दिसम्बर को लगेगा शिविर

              • पालकों से अपील अपने पालतू डाॅग, बिल्ली को शिविर में लाकर कराएं टीकाकरण

              कोरबा (BCC NEWS 24): मंगलवार 09 दिसम्बर को पालतू एवं आवारा कुत्तो, बिल्लियों का एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण हेतु डाॅ.राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-वन स्थित दशहरा मैदान में प्रातः 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा, समस्त कुत्ता, बिल्ली पालकों एवं पशु प्रेमियों से निगम द्वारा अपील की गई है कि वे अपने डाॅग, बिल्ली को शिविर में लाये तथा निःशुल्क टीकाकरण कराएं। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा एवं पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण व कृमि दवा वितरण के लिए शिविर का आयोजन मंगलवार 09 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से दशहरा मैदान आर.पी.नगर फेस-1 में आयोजित किया गया है। यहाॅं उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कुत्तों के काटने की घटनाएं हो रही हैं, काटने से होने वाले संक्रामण की रोकथाम हेतु एंटी रैबीज टीकाकरण का यह कार्य कराया जा रहा है, उन्होने बताया कि एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण का यह कार्य पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा, अतः डाॅग, बिल्ली के पालकगण इस शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने पालतू डाॅग व बिल्ली को शिविर में लाकर निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण कराएं।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : समाधान शिविर बना दिव्यांग तुलेश्वरी के लिए सहारा

                              मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से बढ़ी आत्मनिर्भरता की उम्मीदअब बिना...

                              Related Articles

                              Popular Categories